By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सात निश्चय-3 के तहत जिलेभर में आयोजित हुई जनसुनवाई, जिला पदाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ

Swatva
Last updated: May 16, 2026 1:39 pm
By Swatva 98 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस निश्चय के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया गया है कि आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उक्त उद्देश्य की प्राप्ति हेतु प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं-गैर शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा कुल 55 शिकायतें दर्ज कराई गईं।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को जाँचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जनसुनवाई के दौरान थाना नवादा सदर, ग्राम गोनावां के रवि रौशन द्वारा स्वतंत्रता सेनानी से संबंधित परिचय पत्र के संबंध में, थाना हिसुआ, ग्राम हादसा के मेधन चौहान द्वारा चापाकल लगाने के संबंध में, थाना नरहट, ग्राम बड़ी पाली के ओमप्रकाश सिंह द्वारा जमीन मापी के संबंध में तथा थाना नरहट, ग्राम हसनपुरा के छोटे राजवंशी द्वारा मारपीट से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया।

इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज कराई गईं। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में अपर समाहर्ता, नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल सहित जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: nawada khabar, Nawada news, nawada updates, जनसुनवाई, नवादा, बिहार सरकार, सात निश्चय-3
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

18वीं पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें, लोदीपुर चिरांद में रणधीर को दी गई श्रद्धांजलि
बिहारी समाज
मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
बिहारी समाज अपराध
मां ने 22 साल की बेटी को लगायी फटकार के तत्काल बाद कर ली आत्महत्या
लेटेस्ट न्यूज़
जांच प्रतिवेदन में दोषी पर कार्रवाई नहीं…
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

18वीं पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें, लोदीपुर चिरांद में रणधीर को दी गई श्रद्धांजलि
बिहारी समाज
मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
बिहारी समाज अपराध
मां ने 22 साल की बेटी को लगायी फटकार के तत्काल बाद कर ली आत्महत्या
लेटेस्ट न्यूज़
जांच प्रतिवेदन में दोषी पर कार्रवाई नहीं…
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

18वीं पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें, लोदीपुर चिरांद में रणधीर को दी गई श्रद्धांजलि

सारण : जिले के लोदीपुर चिरांद गांव में शनिवार को स्वर्गीय रणधीर…

By Swatva

मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने रतनपुर गांव में छापामारी कर…

By Swatva

मां ने 22 साल की बेटी को लगायी फटकार के तत्काल बाद कर ली आत्महत्या

नवादा : जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के सोखोदेवरा पंचायत की पावापुरी-गोवरैया…

By Swatva

जांच प्रतिवेदन में दोषी पर कार्रवाई नहीं…

नवादा : जिले में जनवितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए जिला…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?