नवादा : जिले के राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) नारदीगंज पंचायत स्तर के चुनाव हेतु नारदीगंज बाजार कहुआरा मार्केट के प्रांगण में जिला निर्वाचन प्रभारी सुबोध कुमार प्रजापति, जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुसाफिर प्रसाद कुशवाहा एवं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सुजीत कुमार कुशवाहा जी के देखरेख में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न हुआ।
इस अवसर पर 10 पंचायतों के राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित होकर बारी-बारी से अपना नामांकन दाखिल किया। सभी प्रत्याशियों के प्रस्तावक एवं समर्थक मौजूद रहे। किसी भी पंचायत में एक से अधिक नामांकन नहीं होने के कारण सभी पंचायत अध्यक्षों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
निर्विरोध निर्वाचित पंचायत अध्यक्षों में –
ननौरा पंचायत से राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, हंडिया पंचायत से जैलेंद्र कुमार, परमा पंचायत से चमन कुमार, ओड़ो पंचायत से रामरतन प्रसाद सिंह, कहुआरा पंचायत से प्रेमचंद प्रसाद चक्रवर्ती, मसौढ़ा पंचायत से सरयुग चौहान, डोहड़ा पंचायत से नवल किशोर प्रसाद, पेस पंचायत से राजेश कुमार एवं कोसला पंचायत से कृष्ण प्रसाद शामिल रहे।
सभी नवनिर्वाचित पंचायत अध्यक्षों को पार्टी का सिंबल “सिलेंडर छाप” गमछा एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी पंचायत अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि 10 दिनों के अंदर अपने-अपने पंचायत स्तर पर बूथ कमिटी अध्यक्ष का चुनाव कर सूची प्रखंड कार्यालय में जमा करें।
कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेता श्री विनय कुमार मेहता जी, महेंद्र प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, अर्जुन प्रसाद कुशवाहा, बाल्मीकि कुमार, ओम प्रकाश मेहता सहित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट