By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF को जमीन, बंगाल में आयुष्मान योजना लागू… शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट की पहली बैठक

Amit Dubey
Last updated: May 11, 2026 1:59 pm
By Amit Dubey 197 Views
Share
3 Min Read
शुभेंदु कैबिनेट, BSF, बांग्लादेश, बॉर्डर, जमीन, बंगाल, आयुष्मान भारत, लागू
SHARE

पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार गठन के बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई प्रथम कैबिनेट बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास संबंधी 6 बड़े फैसले लिए गए। इसमें BSF को बांग्लादेश बॉर्डर वाले इलाके में 45 दिन के भीतर बाड़ लगाने के लिए तत्काल जमीन देने का फैसला लिया गया। इसके अलावा बंगाल में केंद्र की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत स्कीम को भी लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही शुभेंदु कैबिनेट ने राज्य में हिंसा-मुक्त और सफल चुनाव कराने के लिए सभी मतदाताओं और भारत निर्वाचन आयोग का आभार भी जताया। बैठक में सीएम शुभेंदु अधिकरी ने कहा कि चुनाव के दौरान चुनाव आयोग का काम काबिले तारीफ रहा है। बैठक ममें बीजेपी सरकार बनने के लिए बलिदान देने वाले 321 भाजपा कार्यकर्ताओं को भी श्रद्धांजलि दी गई।

Contents
बॉर्डर पर BSF को जमीन, बंगाल में BNS भी लागूकेंद्र की आयुष्मान भारत योजना बंगाल में शुरू
- Advertisement -

बॉर्डर पर BSF को जमीन, बंगाल में BNS भी लागू

कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बलिदानी भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों को न्याय दिलाएंगे, इनका बलिदान व्‍यर्थ नहीं गया है, हर कीमत पर इन लोगों को न्‍याय मिलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमावर्ती इलाकों में जनसांख्यिकीय बदलाव को ध्यान में रखते हुए BSF को बॉर्डर फेंसिंग के लिए जमीन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह काम 45 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि पिछली CM ममता बनर्जी द्वारा रोकी गई नौकरशाहों की केंद्रीय ट्रेनिंग और तैनाती को मंजूरी दे दी गई है। साथ ही, बंगाल में अब तक लागू न हुई भारतीय न्याय संहिता यानी BNS आज से प्रभावी हो गई है. अब सभी नए केस नए कानून के तहत दर्ज होंगे।

केंद्र की आयुष्मान भारत योजना बंगाल में शुरू

इसके अलावा बीजेपी ने बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि सत्‍ता में आने पर राज्‍य में आयुष्‍मान भारत स्‍कीम को राज्य में लागू किया जाएगा। अब तक केंद्र की इस योजना को ममता बनर्जी की सरकार ने रोक कर रखा था। अब बीजेपी सरकार ये वादा पूरा करने जा रही है। शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि राज्य ने आधिकारिक तौर पर केंद्र की स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ से जुड़ने का फैसला किया है। CM ने कहा कि अब PM मेदी नीत केंद्र की सभी योजनाएं बंगाल में लागू की जाएंगी। मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह भी बताया कि 2015 से राज्य में कोई बड़ी भर्ती नहीं हुई है और वादे के मुताबिक नई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। कैबिनेट बैठक के बाद CM सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ये फैसले नए बंगाल की दिशा तय करेंगे।

TAGGED: BSF, आयुष्मान भारत, जमीन, बंगाल, बांग्लादेश, बॉर्डर, लागू, शुभेंदु कैबिनेट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

भरत तिवारी, PM रिपोर्ट, 5 गोलियां, बहन, दावा सही
भरत तिवारी की PM रिपोर्ट में बहन का दावा सही साबित, पुलिस ने 3 नहीं…मारी थी 5 गोलियां
अपराध बिहारी समाज
दारोगा, वर्दी, मोहर्रम, तलवारबाजी, वीडियो, वायरल, SSP, जांच
मोहर्रम ड्यूटी में तैनात दारोगा ने वर्दी में भांजी तलवार, SSP ने बैठाई जांच
अपराध बिहारी समाज
मौसम, बारिश, बिहार, अलर्ट
अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे बिहार में बारिश, जानें किस दिन कहां बरसेंगे बादल
बिहारी समाज
‘पाठ्यक्रम शिक्षण में सांस्कृतिक तत्व’ विषय पर देशभर के 20 राज्यों के 97 जिला स्रोत व्यक्तियों ने लिया भाग
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

भरत तिवारी, PM रिपोर्ट, 5 गोलियां, बहन, दावा सही
भरत तिवारी की PM रिपोर्ट में बहन का दावा सही साबित, पुलिस ने 3 नहीं…मारी थी 5 गोलियां
अपराध बिहारी समाज
दारोगा, वर्दी, मोहर्रम, तलवारबाजी, वीडियो, वायरल, SSP, जांच
मोहर्रम ड्यूटी में तैनात दारोगा ने वर्दी में भांजी तलवार, SSP ने बैठाई जांच
अपराध बिहारी समाज
मौसम, बारिश, बिहार, अलर्ट
अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे बिहार में बारिश, जानें किस दिन कहां बरसेंगे बादल
बिहारी समाज
‘पाठ्यक्रम शिक्षण में सांस्कृतिक तत्व’ विषय पर देशभर के 20 राज्यों के 97 जिला स्रोत व्यक्तियों ने लिया भाग
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
RCP, नीतीश, आवास, देखा-देखी, बैरंग लौटे
देश-विदेश

नीतीश से मिलने आवास पहुंचे RCP सिर्फ देखा-देखी के बाद क्यों बैरंग लौटे?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने आज शनिवार को अचानक…

By Amit Dubey
पंचायत चुनाव, बिहार, सितंबर-अक्टूबर, नौ चरण, EVM, वोटिंग
देश-विदेश

बिहार में सितंबर-अक्टूबर में नौ चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, इस बार EVM से होगी वोटिंग

बिहार में इस वर्ष 2026 का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सितंबर के अंतिम…

By Amit Dubey
नामांकन, एलबीएस, संस्कृत विवि, पंजीकरण, तिथि बढ़ी
देश-विदेश

एलबीएस संस्कृत विवि में शिक्षाशास्त्री व शिक्षाचार्य प्रवेश की पंजीकरण तिथि 28 जून तक बढ़ी

देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शामिल एलबीएस संस्कृत विवि ने श्री…

By Amit Dubey
बाबा बागेश्वर, भरत तिवारी, एनकाउंटर, भड़के, धीरेंद्र शास्त्री
अपराध

भरत भूषणा के परिवार से मिलेंगे बाबा बागेश्वर, एनकाउंटर पर भड़के पं. धीरेंद्र शास्त्री

भोजपुर के बिलौटी गांव में बीते 17 जून को हुए बहुचर्चित भरत…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?