नवादा : वन विभाग द्वारा हाथियों को झारखंड की जंगलों में भगाने के दावे की पोल एकबार फिर हाथियों की झुंड ने खोल दी है। घरों को तोड़ रखे सामानों को या तो खा पी गया या फिर तोड़ डाला। आक्रोश ग्रामीणों ने पथ को जाम कर दिया। जी हां! यहां हम बात कर रहे हैं जिले के थाली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव का। अबतक हाथियों ने करीब पन्द्रह से अधिक घरों को तोड़ डाला है।
फसलों को नुकसान हुआ सो अलग। देर रात जब ग्रामीण अपने अपने घरों में सो रहे थे हाथियों ने प्रवेश किया तथा तोड़फोड़ आरंभ कर दिया। तोड़फोड़ की आवाज सुनते ही लोग घरों को छोड़ भाग खड़े हुए। बाद में हाथियों के जंगलों की ओर वापस लौटते ही क्षतिग्रस्त घरों का जायजा लिया तो आक्रोश भड़क उठा।
आक्रोशित ग्रामीणों ने माधोपुर के पास पथ जाम कर दिया जिससे वाहनों की लम्बी लाइनें लग गयी तो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें अकेले गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर व पटनदेय में महिला समेत दो की हत्या कर चुका है तो दर्जनों घरों को क्षतिग्रस्त कर सैकड़ों एकड़ भूमि में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा चुका है। बावजूद वन विभाग झूठ का सहारा ले ग्रामीणों को भाग्य भरोसे छोड़ रखा है।
भईया जी की रिपोर्ट