नवादा : जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान एवं रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने मेसकौर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान लंबित मामलों, अभिलेखों एवं थाना परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा की। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने पानी की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया।
एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, अनुसंधान में तेजी लाने एवं आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार करने का निर्देश दिया। इसके पूर्व एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर थाना के सभी अधिकारी व पुलिस जवान मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट