– गोद में लड़की को नचाने का आरोप, विपक्ष ने ‘महिला सम्मान’ के मुद्दे पर साधा निशाना
नवादा : जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह उर्फ भोली सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें एक लड़की को अपनी गोद में बिठाकर डांस करवाते हुए देखा जा रहा है। अब जब वीडियो वायरल हो रहा है तो क्रिया-प्रतिक्रिया होनी स्वाभाविक है सो होने लगी है। विपक्ष ने इसे आड़े हाथों लेते हुए इसे महिला सम्मान के साथ उसकी अस्मिता पर सवाल उठाए हैं।
आश्चर्य यह कि उक्त मामले में भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व चुप्पी साध रखा है। चुप्पी साधना भी स्वाभाविक है। बोलें तो क्या बोलें? वैसे यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का और कहां का है? बावजूद प्रश्न पूछा जाने लगा है। लेकिन जबाव देने की स्थिति में कोई आगे नहीं आ रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट