नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड में बढ़ते जल संकट और अधूरी पेयजल योजनाओं को ले स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नवादा सांसद विवेक ठाकुर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र राजवंशी तथा रजौली विधायक विमल शामिल रहे।
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कई गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है और ढाढर नदी से बिसिआईत पंचायत तक चल रही चार करोड़ की पेयजल योजना चार वर्षों बाद भी अधूरी पड़ी है। सांसद ने जल्द समाधान और विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
भईया जी की रिपोर्ट