नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड थाली थाना क्षेत्र के भवनपुर गांव के बधार देर रात आंधी – पानी के साथ हुई वज्रपात की घटना में हजारों रुपए मूल्य की बिचाली जलकर खाक हो गयी। आश्चर्य यह कि अग्निकांड की सूचना के बावजूद करीब ग्यारह बजे दिन में फायर ब्रिगेड वाहन पहुंच आग पर काबू पाया।
बताया जाता है कि जब पूरा गांव सो रहा था दो बजे रात के बाद अचानक तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस क्रम में ईश्वरी यादव के बधार में लगी बिचाली पर वज्रपात हुआ तथा धू धू कर जलने लगा।सुबह लोगों ने बधार में आग की तेज उठती लपटें देख थानाध्यक्ष को सूचना दी। बावजूद ग्यारह बजे फायर ब्रिगेड वाहन पहुंच आग पर काबू पाया। जन सुराज जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने फायर ब्रिगेड के कार्यकलापों की जांच कर पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने का जिला प्रशासन से अनुरोध किया है।
भईया जी की रिपोर्ट