नवादा : जिले के बिहार -झारखंड सीमा पर गोविंदपुर से भागा कंटेनर नेमदारगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 20 पर दुधैली ब्रिज के पास उत्पाद अधिकारियों ने धर दबोचा। तलाशी के क्रम में 400+ लीटर विदेशी शराब बरामद होते ही कंटेनर समेत शराब जब्त कर लिया।
गोविंदपुर चेकपोस्ट पर जांच के दौरान भागे एक मैजिक मिनी कंटेनर को जिला उत्पाद टीम ने तत्परता दिखाते हुए दुधैली ब्रिज के नीचे पकड़ लिया। जांच में कंटेनर के अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। कुल 914 बोतल (लगभग 407 लीटर) शराब जब्त की गई है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ जारी है। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ की जायेगी।
भईया जी की रिपोर्ट