By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

विक्रमशिला सेतु का स्पैन टूटकर गंगा में समाया, भागलपुर की ‘लाइफलाइन’ ठप… अब स्टीमर ही सहारा

Amit Dubey
Last updated: May 4, 2026 11:55 am
By Amit Dubey 52 Views
Share
3 Min Read
विक्रमशिला, पुल, स्पैन, टूटा, गंगा, भागलपुर, लाइफलाइन, ठप
SHARE

भागलपुर की लाइफलाइन और शहर को उत्तर बिहार के 16 जिलों से जोड़ने वाला गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा बीती देर रात 1 बजे टूट कर गंगा नदी में समा गया। पुल के पिलर संख्या 4 और 5 के बीच एक्सपेंशन जॉइंट में शाम से ही दरारें दिखीं थी जिसके बाद पुलिस ने आवाजाही रोक दी थी। इसके बाद देर रात में पु​ल का यह हिस्सा टूट गया और प्रशासन की तत्परता से रोकी गई आवाजाही के कारण सैकड़ों लोगों की जान बच गई। पुल क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर का सीमांचल से संपर्क पूरी तरह कट गया है। पु​ल निर्माण निगम ने यहां तैनात कार्यपालक अभियंता को निलंबित करते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुल की मरम्मत कार्य में मदद के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की और बॉर्डर रोड निगम से इसमें सहयोग की अपील की।

- Advertisement -

इधर पुल टूटने की सूचना मिलते ही भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव और सदर एसडीएम विकास कुमार समेत कई वरीय अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुल पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल ट्रैफिक को डायवर्ट कराया। वर्तमान में सुरक्षा के लिहाज से पुल की घेराबंदी कर दी गई है और भारी वाहनों को दूसरे रास्तों पर भेजा जा रहा है। प्रशासन अब विशेषज्ञों की टीम बुलाकर पुल की स्थिति का आकलन करने और मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी में जुटा है। बताया जाता है कि इस पुल की करीब एक महीना पहले जांच की गई थी। उस समय इसमें कोई मेजर फाल्ट नहीं पाया गया था। लेकिन बीती रात अचानक पुल टूट गया। उत्तर प्रदेश पुल निगम के द्वारा यह पुल बनाया गया था और 2001 से इसपर आवागमन चल रहा था।

बिहार पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि पुल के मेंटेनेंस के लिए पहले ही डीपीआर बनाकर भेजी गई थी। जबकि पूर्व में आईआईटी पटना द्वारा किए गए निरीक्षण में पुल में किसी बड़ी क्षति की पुष्टि नहीं हुई थी। उन्होंने भागलपुर जिला और पुलिस प्रशासन की सजगता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते सतर्कता बरतने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और कई लोगों की जान बच गई। वर्तमान में पुल का एक स्पैन क्षतिग्रस्त होने के कारण रूट को डायवर्ट कर दिया गया है और आमजन की सुविधा के लिए स्टीमर से आवागमन व अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विक्रमशिला सेतु का निर्माण यूपी ब्रिज कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ने कराया था। यह पुल 2001 में चालू हुआ। 2016-2017 में खगड़िया पुल निर्माण निगम की देखरेख में 16 करोड़ रुपये की लागत से इसकी मरम्मत करायी गई थी।

TAGGED: गंगा, टूटा, ठप, पुल, भागलपुर, लाइफलाइन, विक्रमशिला, स्पैन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर पुलिस का वज्रपात, 3.61 करोड़ वसूला जुर्माना
बिहारी समाज
भीषण सड़क हादसा : शोक संतप्त परिवारों को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देंगे सीएम सम्राट
बिहारी समाज
दार्शनिक अधिवेशन में परमहंस दयाल जी
मंथन विचार
दो फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर पुलिस का वज्रपात, 3.61 करोड़ वसूला जुर्माना
बिहारी समाज
भीषण सड़क हादसा : शोक संतप्त परिवारों को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देंगे सीएम सम्राट
बिहारी समाज
दार्शनिक अधिवेशन में परमहंस दयाल जी
मंथन विचार
दो फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर पुलिस का वज्रपात, 3.61 करोड़ वसूला जुर्माना

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले में यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वाले वाहन चालकों…

By Swatva
बिहारी समाज

भीषण सड़क हादसा : शोक संतप्त परिवारों को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देंगे सीएम सम्राट

- तिलक चढ़ाकर लौट रहे 5 लोगों की मौत, कंटेनर ने रौंदा…

By Swatva

दो फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

By Swatva
मुजरा, अनंत सिंह, JDU, विधायक, वीडियो, वायरल, समर्थक, हथियार, लहराए
अपराध

मुजरा देखते  JDU विधायक अनंत सिंह का वीडियो वायरल, समर्थकों का हथियार लहराना पड़ सकता है भारी

मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो खूब…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?