अरवल – ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एसोसिएशन एवं बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन पटना के आह्वान पर से पूरे भारत भर की लगभग 40 लाख औषधि प्रतिष्ठान 20 मई 2026 दिन बुधवार को बंद रहेगी। हमारी मांग ऑनलाइन दवा के बिक्री पर रोक लगाना कॉरपोरेट्स द्वारा भारी डिस्काउंट पर रोक लगाना एवं नकली दवाइयां से देश को बचाने हेतु, यह एक दिवसीय बंदी अरवल जिले सहित पूरे देश भर में रहेगी। ऑनलाइन दवा की बिक्री से जन स्वास्थ्य और रोगी की सुरक्षा को बहुत बड़ा खतरा है। फर्जी पर्ची से ऑनलाइन दवा की आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त होती है।
इसलिए ऑनलाइन दवा की बिक्री पर तत्काल रोक आवश्यक है। बड़े कारपोरेट की मनमानी के कारण अनियमित भारी छूट के कारण छोटे एवं मझोले केमिस्टों के अस्तित्व पर ही संकट होने का खतरा है। इससे लगभग पांच करोड लोगों की आजीविका प्रभावित होगी। इसलिए हम मांग करते हैं कि आधिसूचना CSR 220 E और CSR 817 को तुरंत वापस लिया जाए और अवैध ई फार्मेसी पर कड़ा प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं। यह बयान अरवल जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी किया। 20 मई को संपूर्ण भारत के सभी दवा की दुकान बंद रहेगी।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट