अरवल- अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों के अमूल्य योगदान के लिए प्रतिवर्ष 01 मई को श्रमिकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से दुनिया भर में मजदूर दिवस मनाया जाता है। मजदूरों के नाम पर समर्पित यह दिन एक मई है। मजदूर दिवस को लेबर डे, श्रमिक दिवस या मई डे के नाम से भी जाना जाता है।
श्रमिकों के सम्मान के साथ ही मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के उद्देश्यों से भी मनाते हैं, ताकि मजदूरों की समाज में स्थिति मजबूत हो सके। देश के निर्माण में श्रमिकों की अपनी भूमिका निर्विवाद रहती है। प्रारम्भ से ही मजदूर वर्ग संघर्षरत रहा है, इतिहास साक्षी है कि एक सम्पूर्ण समाज के निर्माण के लिए मजदूरों ने सदैव बलिदान दिया है। चाहे वो देश का स्वतंत्रता संग्राम हो या स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया हो, मजदूर वर्ग का योगदान अविस्मरणीय है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट