नवादा : जिले के का कादिरगंज पेट्रोल पंप पर तेल ले रहे बारातियों के बस पर असामाजिक तत्वों द्वारा अचानक हमला कर दिया गया। मारपीट में दूल्हा समेत कई परिजन जख्मी हो गये। जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पहुंचने के पूर्व सभी बदमाश फरार होने में सफल रहा। इस क्रम में एक वाहन को जब्त किया गया है।
जख्मी दूल्हा राजू कुमार ने बताया कि कौआकोल से बस से आने के क्रम में पहले रोह के पास बस पर पथराव किया गया। पुनः जब बस चालक कादिरगंज पेट्रोल पंप पर तेल लेने रु का तब अचानक बदमाशों ने बगैर किसी कारण मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट पिता-चाचा, भाई समेत कई जख्मी हो गये। राजू कुमार के अनुसार कुछ बदमाशों की पहचान कर ली गयी है। बाद में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी शादी समारोह में भाग लेने रवाना हो गए।
भईया जी की रिपोर्ट