By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बिहार में राजस्व अधिकारियों की हड़ताल खत्म, 52 दिन बाद काम पर लौटेंगे CO

Amit Dubey
Last updated: April 30, 2026 5:14 pm
By Amit Dubey 65 Views
Share
3 Min Read
हड़ताल, समाप्त, राजस्व, अधिकारी, 52 दिन, CO, अंचलाधिकारी
SHARE

बिहार में राजस्व सेवा से जुड़े अधिकारियों की हड़ताल 52वें दिन खत्म हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार की ओर से दिए गए आश्वासनों के बाद यह हड़ताल खत्म हुई। राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ ने आज गुरुवार को बताया कि जनहित और प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए सामूहिक हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया गया। बताया गया कि इस संबंध में राज्य सरकार से गुरुवार को हुई वार्ता में हड़ताल खत्म करने पर सहमति बनी। महासंघ ने बताया कि अब सभी हड़ताली अधिकारी और कर्मी 4 मई 2026 से अपने-अपने पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे।

- Advertisement -

संगठन ने राज्य सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सकारात्मक पहल की उम्मीद जताते हुए कहा कि उनकी 11 सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। महासंघ ने इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया कि यदि निर्धारित समयावधि में मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आगे फिर से आंदोलन पर विचार किया जा सकता है। राजस्व सेवा महासंघ की ओर बताया गया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के के प्रति पूर्ण आस्था एवं विश्वास व्यक्त करते हुए व्यापक जनहित को सर्वोपरि रखते हुए संयुक्त मोर्चा द्वारा पिछले महीने की नौ तारीख यानी नौ मार्च 2026 से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। राजस्व सेवा संघ को विश्वास है कि सरकार द्वारा राजस्व सेवा संवर्ग को सुदृढ़ एवंसशक्त बनाने की दिशा में शीघ्र सकारात्मक एवं ठोस कदम उठाए जायेंगे तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित पूर्व में प्रस्तुत 11 सूत्री मांग-पत्र पर गंभीरता पूर्वक विचार कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संयुक्त महासंघ की मुख्य मांगों के अंतर्गत भूमिसुधार उप समाहर्ता के पद को पूर्णतः प्रशासनिक एवं कार्यात्मक नियंत्रण के लिए राजस्व विभाग के अधीन लाने के संबंध में त्वरित कार्रवाई करने की डिमांड रखी गई है। इसके अतिरिक्त, सेवा संवर्ग के अंतर्गत अधिसूचित सभी पदों पर बिहार राजस्वसेवा के पदाधिकारियों की विधिवत नियुक्ति सुनिश्चित किया जाना या प्रभार प्रदान किया जाना रखा गया है। अंत में राजस्व सेवा के अधिकारियों के संघ ने सरकार को चेतावनी भी दे दी कि यदि निर्धारित समयावधि दो माह के भीतर मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संयुक्त मोर्चा पुनः लोकतांत्रिक एवं वैधानिक तरीके से सामूहिक हड़ताल का मार्ग अपनाने के लिए बाध्य होगा।

TAGGED: 52 दिन, CO, अंचलाधिकारी, अधिकारी, राजस्व, समाप्त, हड़ताल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

—और फिर दहेज दानवों की बलि चढ़ गई बेटी
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट एवं माध्यमिक विशेष/कम्पार्टमेंटल परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु व्यापक तैयारी
बिहारी समाज
तेजस्वी, सम्राट, 3 लोग, शासन, मनमर्जी, फैसले
तेजस्वी ने सम्राट सरकार पर उठाए सवाल, सिर्फ 3 लोग चला रहे बिहार…मनमर्जी से ले रहे फैसले
देश-विदेश राजनीति राजपाट
आंधी-पानी व ओलावृष्टि से शादी के पंडाल उखड़े-फसलों को भारी नुक़सान
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

—और फिर दहेज दानवों की बलि चढ़ गई बेटी
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट एवं माध्यमिक विशेष/कम्पार्टमेंटल परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु व्यापक तैयारी
बिहारी समाज
तेजस्वी, सम्राट, 3 लोग, शासन, मनमर्जी, फैसले
तेजस्वी ने सम्राट सरकार पर उठाए सवाल, सिर्फ 3 लोग चला रहे बिहार…मनमर्जी से ले रहे फैसले
देश-विदेश राजनीति राजपाट
आंधी-पानी व ओलावृष्टि से शादी के पंडाल उखड़े-फसलों को भारी नुक़सान
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

—और फिर दहेज दानवों की बलि चढ़ गई बेटी

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के अंधरबारी गांव में दहेज…

By Swatva

इंटरमीडिएट एवं माध्यमिक विशेष/कम्पार्टमेंटल परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु व्यापक तैयारी

नवादा : इंटरमीडिएट विशेष (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 एवं इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल (सैद्धांतिक) परीक्षा…

By Swatva
तेजस्वी, सम्राट, 3 लोग, शासन, मनमर्जी, फैसले
देश-विदेश

तेजस्वी ने सम्राट सरकार पर उठाए सवाल, सिर्फ 3 लोग चला रहे बिहार…मनमर्जी से ले रहे फैसले

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की नई नवेली सम्राट…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

आंधी-पानी व ओलावृष्टि से शादी के पंडाल उखड़े-फसलों को भारी नुक़सान

नवादा : जिले के विभिन्न प्रखंडों में अचानक आयी तेज आंधी- पानी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?