अरवल – सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के विरुद्ध में नगर परिषद अरवल के तत्वाधान में शोक सभा और आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया शोकसभा का आयोजन नगर परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें जनप्रतिनिधि और संबंधित पदाधिकारी कर्मी शामिल हुए जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी ने की आक्रोश मार्च का आयोजन नगर परिषद कार्यालय से स्वतंत्रता सेनानी पार्क ब्लॉक कैंपस तक किया गया।
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी द्वारा घटना की निंदा करते हुए सरकार से पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के सुरक्षा के लिए मांग की गई ताकि जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी सुरक्षित वातावरण में आम जनों की समस्याओं का निराकरण कर सके। इस कार्यक्रम में उपसभापति जमीला खातून सभी वार्ड पार्षद नगर परिषद अरवल के नगर प्रबंधक सौरव कुमार के अलावे अन्य कर्मी मौजूद थे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट