By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

किशनगंज MGM मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला MBBS छात्रा का शव

Amit Dubey
Last updated: April 25, 2026 5:07 pm
By Amit Dubey 133 Views
Share
3 Min Read
सुसाइड, किशनगंज, MGM मेडिकल कॉलेज, हॉस्टल, MBBS छात्रा, शव
SHARE

किशनगंज स्थित माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एक बार फिर चर्चा में है। यहां बीते दिन MBBS की पढ़ाई करने वाली एक 24 वर्षीया छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्रा के पिता पेशे से डॉक्टर हैं। प्रथमदृष्टया सुसाइड की बात कही जा रही है लेकिन पुलिस पूरे मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है। यह मेडिकल कॉलेज बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी काफी चर्चा में रहा था क्योंकि तब जन सुराज नेता प्रशांत किशोर ने इसके कर्ताधर्ता बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर कॉलेज को हथिया लेने का आरोप लगाया था। मृतक छात्रा की पहचान अनुष्का जैन के रूप में की गई है और वह एमबीबीएस सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक अनुष्का जैन अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी हुई पाई गई।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतका आरा की रहने वाले डॉक्टर अनिल कुमार जैन की पुत्री अनुष्का जैन बताई जाती है। इधर छात्रा द्वारा सुसाइड की जानकारी मिलते ही किशनगंज डीएम, एसपी और एसडीपीओ भी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पहुंचे और आवश्यक निर्देश दिये। बताया गया कि पुलिस ने छात्रा के कमरे को सिल कर मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया है। इसके साथ ही छात्रा के मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है। घटना के बाद हॉस्टल कैंपस में मौजूद अन्य छात्र और छात्राओं से पुलिस ने अलग-अलग बिंदु पर पूछताछ कर रही है।

बताया गया कि साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस वैज्ञानिक तरीके अपना रही है और सभी एंगल को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा पुलिस छात्रा के मित्रों और दोस्तों के साथ ही हॉस्टल में कौन उससे मिलता था, कौन मिलने आता था, इस सबकी पड़ताल कर रही है। घटना के कारणों और परिस्थितियों का भी पता लगाया जा रहा है, जिसमें उक्त कदम उठाया गया है। छात्रा के पिता पेशे से डॉक्टर हैं और बेटी भी डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस का कहना है कि हर पहलू की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ करने की संभावना से पुलिस ने इनकार नहीं किया हैं। फिलहाल मृतका के परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है और वे बहुत जल्द वहां पहुंचने वाले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

TAGGED: MBBS छात्रा, MGM मेडिकल कॉलेज, किशनगंज, शव, सुसाइड, हॉस्टल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दवा दुकान की आड़ में गांजे का धंधा, दवा विक्रेता संघ के सचिव गिरफ्तार
लेटेस्ट न्यूज़
घोड़ा से शराब की तस्करी, नौतन पुलिस ने तस्कर को दबोचा, विदेशी शराब बरामद
बिहारी समाज
त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, पति के सामने प्रेमी ने खाया जहर, मौत
बिहारी समाज
राजद में परिवारवाद का बोलबाला, इसीलिए नेता थाम रहे भाजपा का दामन : गिरिराज सिंह
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दवा दुकान की आड़ में गांजे का धंधा, दवा विक्रेता संघ के सचिव गिरफ्तार
लेटेस्ट न्यूज़
घोड़ा से शराब की तस्करी, नौतन पुलिस ने तस्कर को दबोचा, विदेशी शराब बरामद
बिहारी समाज
त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, पति के सामने प्रेमी ने खाया जहर, मौत
बिहारी समाज
राजद में परिवारवाद का बोलबाला, इसीलिए नेता थाम रहे भाजपा का दामन : गिरिराज सिंह
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

दवा दुकान की आड़ में गांजे का धंधा, दवा विक्रेता संघ के सचिव गिरफ्तार

नवादा : रजौली पुलिस को नशा कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता…

By Swatva
बिहारी समाज

घोड़ा से शराब की तस्करी, नौतन पुलिस ने तस्कर को दबोचा, विदेशी शराब बरामद

पश्चिम चंपारण : बिहार में शराबबंदी को धता बताने के लिए तस्कर…

By Swatva
बिहारी समाज

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, पति के सामने प्रेमी ने खाया जहर, मौत

भागलपुर : जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी और प्रेमी के…

By Swatva
बिहारी समाज

राजद में परिवारवाद का बोलबाला, इसीलिए नेता थाम रहे भाजपा का दामन : गिरिराज सिंह

बेगूसराय : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने बेगूसराय दौरे के दौरान…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?