नवादा : जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष माननीय राजेश राम जी ने भाग लिए। प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष राजेश राम जी का जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ नवादा सीमा पर सर्वप्रथम स्वागत किया। तत्पश्चात जिला कांग्रेस के नए कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष जी ने सर्वप्रथम झंडोत्तोलन किया उसके बाद कांग्रेस के नए कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया और मिठाई खिलाया।
प्रदेश अध्यक्ष ने उसके बाद प्रजातंत्र चौक के समीप स्थित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर को माल्यार्पण कर अम्बेडकर हॉल में पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन कर शॉल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर संगठन की मजबूती पर बल दिया।
कार्यकर्ता संवाद के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम का शुभारंभ कर प्रेस वार्ता किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभाकर झा ने कमिटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सहित प्रदेश कांग्रेस की ओर से आए सभी नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं जो अपना कीमती समय निकालकर नवादा आए तथा जिला कांग्रेस के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद जिन्होंने मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाने में बहुत योगदान दिए इन कार्यकर्ताओं का भी दिल से आभार।
भईया जी की रिपोर्ट