– जिले के पार्टी पदाधिकारी प्रखंडों का करेंगे दौरा
नवादा : जन सुराज पार्टी जिला कमेटी की पहली बैठक प्रस्तावित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने कहा कि संगठन के विस्तार को लेकर पार्टी के अधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक को काफी सक्रिय और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके विस्तार को लेकर आगामी 2 मई से प्रखंडों का दौरा किया जाएगा।
इसके लिए पार्टी ने एकल पद धारकों को जिम्मेवारी सौंपी है। इसके पूर्व 28 अप्रैल तक प्रकोष्ठ अध्यक्षों से प्रखंड कमेटी की सूची मांगी गई है। बताया जाता है आगामी 19 तक प्रखंड स्तर तक कमेटी का गठन कर लिया जाना है इसके बाद पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का नवादा आगमन होगा। इसे लेकर पार्टी काफी गंभीर दिख रही है। कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है ताकि हर हाल में संगठन का विस्तार प्रखंड स्तर तक कर सकें।
पार्टी के जोनल मीडिया इंचार्ज अजय कुमार ने संगठन विस्तार की तकनीकी जनकारी उपलब्ध कराई। पार्टी के जिला प्रवक्ता मिथिलेश कुमार सिंह और सरस्वती देवी ने भी अपनी बातें रखी। बैठक में महासचिव सरयू प्रसाद, कमलेश कुमार बिंदु, ललन शर्मा, स्वीटी कुमारी, राधा देवी, युवा अध्यक्ष नीरज कुमार, किसान मोर्चा के मुकेश कुमार बबलू, सुबोध सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के चुन्नू जी नसीम सहित अन्य मौजूद थे।
भईया जी की रिपोर्ट