नवादा : जिले में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के दर्शन गांव में किसान के घर के पास लगी बिचाली में अचानक आग लग गयी। आश्चर्य यह कि फायर ब्रिगेड भी आग पर काबू पाने में असफल रहा। ऐसे में ग्रामीणों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करना पड़ा।
बताया जाता है कि घर के लगी बिचाली में आग की लपटें उठती देख ग्रामीण दौड़ पड़े। सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि फायर ब्रिगेड भी काबू कर पाने में असफल रहा। बाद में ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग को बुझाने में काफी मशक्कत करना पड़ा। अग्निकांड में करीब पचास हजार रुपए मूल्य की क्षति का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
भईया जी की रिपोर्ट