नवादा : जिले के स्टेट हाइवे 70 गयाजी-रजौली मुख्य मार्ग में परनाडावर चौराहा के समीप नीलगाय ने मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दिया। मोटरसाइकल पर सवार प्राथमिक विद्यालय सुखनर में कार्यरत शिक्षक वरुण कुमार यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना करीब सुबह छ बजे की बतायी जाती है।
घटना तब हुई जब वे घर सिरदला से सुखनर विद्यालय जाने के लिये निकले थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परनाडावर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच अचेत अवस्था में शिक्षक को उठाकर सिरदला पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ उमेश कुमार वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
भईया जी की रिपोर्ट