नवादा : जिले के रजौली-सिरदला पथ पर रजौली थाना क्षेत्र के कर्माकला अकौना गांव के पास सड़क पर फैले राहड़ फसल ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों की जान ले ली जबकि एक जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। मृतक का पहचान सूरज चौधरी पिता दिनेश चौधरी व नीतू चौधरी पिता गणेश चौधरी के रूप में की गयी है। मृतक सिरदला थाना क्षेत्र के गौणपुर का रहने वाला है। तीनों दोस्त रजौली से वापस घर लौट रहे थे। करमा केंदुआ के पास सड़क दुर्घटना होने से घटनास्थल पर दोनों की मौत हो गई।
तीनों जख्मी को आनन फानन में ग्रामीणों के सहयोग से रजौली अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया प्रभारी उपाधीक्षक चिकित्सक डॉक्टर दिलीप कुमार ने देखते ही दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया एवं एक युवक को गंभीर चोट होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार सडक पर राहाड़ के फसल को कुचलने को लेकर रखा गया। चक्का फिसलने से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होते ही अचानक एक चार पहिया वाहन ने दोनो युवकों के सर को कुचलते हुए सिरदला-फतेहपुर गया कि ओर फरार हो गया।
भईया जी की रिपोर्ट