पटना,21 अप्रैल: पटना हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन को नया नेतृत्व मिला है। नव-निर्वाचित अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा का मंगलवार को अधिवक्ताओं ने एसोसिएशन परिसर स्थित दरभंगा हाउस में जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें फूल-मालाएं और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने वर्मा के नेतृत्व में संगठन के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जताई। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार वर्मा, आर.के. शुक्ला, दुर्गानंद झा, मदन झा, रामानाथ मिश्र, रविंद्र नाथ कुमारी, कामेश्वर प्रसाद सिंह, सतीश चंद्र झा, मनीष झा, जितेंद्र कुमार पांडेय, अमरेश कुमार, धीरेंद्र कुमार सिंह सहित कई अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा ने कहा कि उनके कार्यकाल में अधिवक्ता संघ में “ऐतिहासिक बदलाव” लाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, महिला सदस्य सोनी कुमारी और रचना कुमारी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में उनकी जीत पर ओथ कमिश्नर समेत अन्य अधिवक्ताओं ने भी बधाई और शुभकामनाएं प्रकट कीं। कार्यक्रम में कुमारी संगीता, शिवम प्रेरणा, धर्मेंद्र, विश्वजीत सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।