By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

अपनी पत्नी से पूछिये कि वो राजनीति में कैसे आईं? पप्पू यादव के ‘बेड’ वाले बयान पर भड़के अनंत सिंह

Amit Dubey
Last updated: April 22, 2026 2:24 pm
By Amit Dubey 68 Views
Share
3 Min Read
अनंत सिंह, JDU, विधायक,पप्पू यादव, महिला, राजनीति, बेड, बयान, आयोग, नोटिस
SHARE

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के एक बयान पर मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह भड़क उठे हैं। पप्पू यादव ने बीते दिनों महिलाओं की सियासत में एंट्री को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने दावा किया था कि 90 प्रतिशत महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बिस्तरों से शुरू होता है। पप्पू के इसी बयान पर बिहार राज्य महिला आयोग ने पप्पू यादव को नोटिस जारी किया जबकि विभिन्न पार्टियों की कई महिला नेत्रियों ने भी उन पर तीखे हमले किए। अब इसी मामले में बाहुबली नेता और मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने पप्पू यादव पर भड़कते हुए उनसे कहा है कि पहले वों अपनी पत्नी से जाकर पूछें कि वह सियासत में कैसे आईं।

Contents
पप्पू यादव पर गजब भड़के अनंत सिंहमहिला आयोग के नोटिस को बताया रद्दीक्या था पप्पू यादव का विवादित बयान
- Advertisement -

पप्पू यादव पर गजब भड़के अनंत सिंह

पप्पू यादव के बयान पर कड़ा एतराज़ जताते हुए अनंत सिंह ने कहा कि पप्पू यादव पागल हो गए हैं। उन्हें कोई होश नहीं है कि वह क्या कह रहे हैं। वह दावा कर रहे हैं कि जो भी महिला राजनीति में आती है, वह नेताओं के बिस्तर से होकर ही आगे बढ़ती है। ऐसे में पप्पू यादव को पहले अपनी पत्नी और सांसद रंजीत रंजन से पूछना चाहिए कि वह राजनीति में कैसे आईं। आखिर वह भी तो सांसद हैं। जब वह सभी महिलाओं के बारे में बोल रहे हैं, तो अपनी पत्नी के बारे में भी स्पष्ट कर दें। यह किसी भी महिला का अपमान करने का कोई सभ्य तरीका नहीं है।

महिला आयोग के नोटिस को बताया रद्दी

इधर महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाने वाले पप्पू यादव के बयान पर बिहार महिला आयोग ने सख्त तेवर अख्तियार करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर मांगा जवाब है। इसपर पप्पू यादव ने महिला आयोग के नोटिस को ‘रद्दी’ बताते हुए अपने बयान से पीछे हटने इनकार कर दिया। आज बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू ने साफ कहा कि वह अपने मूल बयान पर कायम हैं। पप्पू यादव ने कहा, ‘मैंने महिला आयोग के नोटिस को रद्दी की टोकरी में फेंक दिया है। मैंने जो कहा वह दुनिया की कड़वी हकीकत है। मैं महिलाओं का सम्मान करता हूं लेकिन सिस्टम में जो शोषण हो रहा है, उसे उजागर करना मेरा फर्ज है।’

क्या था पप्पू यादव का विवादित बयान

20 अप्रैल को पप्पू यादव ने महिला आरक्षण और राजनीति पर मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया था कि देश में महिलाओं को देवी तो माना जाता है, लेकिन हकीकत में उनका शोषण होता है। उन्होंने दावा किया था कि 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के कमरे (बेड) से होकर गुजरता है, जिसके बिना उनकी एंट्री मुमकिन नहीं है।

- Advertisement -
TAGGED: JDU, अनंत सिंह, आयोग, नोटिस, पप्पू यादव, बयान, बेड, महिला, राजनीति, विधायक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

PM मोदी से मुलाकात के बाद ‘एक अणे मार्ग’ पहुंचे CM सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से की खास चर्चा
बिहारी समाज
हत्या, रेप, IRS अधिकारी, बेटी, दिल्ली, नौकर, शक
दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की रेप के बाद हत्या, नौकर पर शक
अपराध देश-विदेश
रेल टिकट, महंगा, कीमत, वृद्धि, 1 जुलाई, रेलवे
पटनावासियों को बड़ी सौगात, जून से नेउरा-जट डुमरी रेलखंड पर दौड़ेंगी ट्रेनें !
बिहारी समाज
पथ दुर्घटना में शिक्षक घायल
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

PM मोदी से मुलाकात के बाद ‘एक अणे मार्ग’ पहुंचे CM सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से की खास चर्चा
बिहारी समाज
हत्या, रेप, IRS अधिकारी, बेटी, दिल्ली, नौकर, शक
दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की रेप के बाद हत्या, नौकर पर शक
अपराध देश-विदेश
रेल टिकट, महंगा, कीमत, वृद्धि, 1 जुलाई, रेलवे
पटनावासियों को बड़ी सौगात, जून से नेउरा-जट डुमरी रेलखंड पर दौड़ेंगी ट्रेनें !
बिहारी समाज
पथ दुर्घटना में शिक्षक घायल
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

PM मोदी से मुलाकात के बाद ‘एक अणे मार्ग’ पहुंचे CM सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से की खास चर्चा

पटना : बिहार में सत्ता हस्तांतरण के बाद अब सरकार और संगठन…

By Swatva
हत्या, रेप, IRS अधिकारी, बेटी, दिल्ली, नौकर, शक
अपराध

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की रेप के बाद हत्या, नौकर पर शक

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक IRS अधिकारी…

By Amit Dubey
रेल टिकट, महंगा, कीमत, वृद्धि, 1 जुलाई, रेलवे
बिहारी समाज

पटनावासियों को बड़ी सौगात, जून से नेउरा-जट डुमरी रेलखंड पर दौड़ेंगी ट्रेनें !

पटना : बिहार की राजधानी पटना के रेल नेटवर्क में एक नया…

By Swatva

पथ दुर्घटना में शिक्षक घायल

नवादा : जिले के स्टेट हाइवे 70 गयाजी-रजौली मुख्य मार्ग में परनाडावर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?