नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर तीन बाइकों से बिक्री के ले जाये जा रहे 281 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। शराब तस्कर शराब व बाइक छोड़ फरार होने में सफल रहा। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया गुप्त सूचना मिली कि तीन मोटरसाइकिल सवार शराब की बड़ी खेप बिक्री के लिए ओरैया की ओर जा रहे हैं। सूचना के आलोक में गश्त पर रहे पीटीसी शशिभूषण कुमार को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
निर्देश के आलोक में पुलिस जवानों के सहयोग से ओरैया के रास्ते जाल बिछाया गया। पुलिस वाहन को देख तीनों तेज गति से भागना आरंभ कर दिया। जिस तेजी से भागना आरंभ किया उसी तेजी से पीछा करते देख तीनों बाइक समेत शराब छोड़ फरार होने में सफल रहा। तीनों बाइकों पर लदे बोरों की तलाशी के क्रम में कुल 281 लीटर महुआ शराब बरामद होते ही बाइक समेत शराब जब्त कर थाना लाया। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट