नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के वन विभाग द्वारा संचालित हाई टैक नर्सरी घाट ब शिला में अचानक आग गई। अगने लगने के कारणों का पता नही चल सका है। आग लगने कि सूचना मिलते ही सिरदला एवं रजौली के अग्नि शमन की फायर ब्रिगेड टीम के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए नर्सरी के पौधे को जलने से बचा लिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार नर्सरी परिसर में एक अवैध रूप से पूर्व से झोपड़ा बना हुआ है, आग वही लगी जिसके बाद नर्सरी परिसर झाड़ियों में आग फैल गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। भीषण अगलगी में नर्सरी को भी आंशिक रूप से क्षति हुई है।
बताया जाता है कि बीड़ी या सिगरेट पीने वाले अज्ञात ब्यक्ति की गलती से आग लगने की आंशंका जतायी जा रही है। रेंजर रजौली ब्रजेश कुमार ने बताया कि हाई टेक नर्सरी घाट बक्शीला में कार्यरत महिला पुरुष मजदूर को अगलगी घटना के बाद एलर्ट रहने एवं किसी तरह की अशंका के बाद वन विभाग के सिपाही वनपाल आदि को तुरंत सूचित करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि हाईटेक नर्सरी में कई हजार पौधा तैयार करने का कार्य चल रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट