-मोहल्ले से शुरू हुआ था प्यार, छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नवादा : जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का तीन साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के अनुसार, वह और आरोपी युवक एक ही मोहल्ले में रहते थे। युवक ने शादी का झांसा देकर लगातार तीन वर्षों तक यौन शोषण करता रहा। शादी की बात करते ही शादी से इंकार कर दिया।
इस बावत थाने में प्राथमिकी दर्ज करा न्याय की गुहार लगायी। आवेदन के आलोक में पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी मो. खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट