By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Swatva
Last updated: April 15, 2026 11:02 am
By Swatva 59 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना/बाढ़ : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समस्त मल्लिक समाज महादलित परिसंघ के सदस्यों ने समावेशी समाज के निर्माण हेतु उनके संवैधानिक मूल्यों स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय को अपनाने की अपील की। अनुमंडल के बांध रोड, नगर परिषद कार्यालय के पास आयोजित समारोह का शुभारंभ बाबा साहेब के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद के सभापति संजय कुमार उर्फ ‘गाय माता’ ने कहा कि बाबा साहेब केवल भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक समता, न्याय और मानवाधिकारों के अग्रणी सुधारक भी थे। उन्होंने घोषणा की कि नगर परिषद क्षेत्र में मल्लिक समाज के लिए कॉलोनी की व्यवस्था शीघ्र की जाएगी। इसके लिए सरकारी जमीन चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों से स्वीकृति लेने का प्रयास किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि, नगर परिषद उपसभापति प्रतिनिधि रविशंकर विद्यार्थी ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती की सार्थकता तभी है, जब हम उनके मूल मंत्र कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को अपनाकर आपसी भाईचारा मजबूत करें।

अतिविशिष्ट अतिथि जद(यू) के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी ने कहा कि बाबा साहेब ने जाति-भेद और सामाजिक असमानताओं के खिलाफ संघर्ष कर सभी नागरिकों के लिए समान अवसर और सम्मान का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि समाज परिवर्तन के लिए शिक्षा सबसे सशक्त माध्यम है। करनी सेना के राष्ट्रीय नेता सह जिला पार्षद के पूर्व प्रत्याशी राणा विजय कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के संवैधानिक मूल्य स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय को आत्मसात करना हम सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार शाह ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर ही समाज में शांति, न्याय और भाईचारे की स्थापना संभव है।

कार्यक्रम का आयोजन एवं संयोजन समस्त मल्लिक समाज महादलित परिसंघ के नेता दीपक मल्लिक द्वारा किया गया। अंत में जद(यू) महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश नेता रणजीत कुमार मल्लिक ने सभी से बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाने और आने वाली पीढ़ियों तक उनके योगदान को पहुंचाने की अपील की। समारोह को पार्षद प्रतिनिधि राजू तेली, पंकज शर्मा, रंजन कुमार सिंह, बुद्धन मल्लिक, रामाश्रय प्रसाद सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे और सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

- Advertisement -

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

TAGGED: barh khabar, Barh news, बाढ़ न्यूज, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नगर परिषद्, नवादा में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न
बिहारी समाज
जिले में थम नहीं रहा अग्निकांड का सिलसिला, 25 बिगहा गेहूं फ़सल जलकर खाक
बिहारी समाज
फर्जी अनुज्ञप्ति मामले में डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय जांच कमिटी 
बिहारी समाज
सम्राट, मोदी, नीतीश, मॉडल, बिहार, सीएम
शपथ के बाद बोले सम्राट-‘क्लियर रहिए…यहां नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलेगा’
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नगर परिषद्, नवादा में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न
बिहारी समाज
जिले में थम नहीं रहा अग्निकांड का सिलसिला, 25 बिगहा गेहूं फ़सल जलकर खाक
बिहारी समाज
फर्जी अनुज्ञप्ति मामले में डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय जांच कमिटी 
बिहारी समाज
सम्राट, मोदी, नीतीश, मॉडल, बिहार, सीएम
शपथ के बाद बोले सम्राट-‘क्लियर रहिए…यहां नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलेगा’
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

नगर परिषद्, नवादा में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न

नवादा : नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना तथा बिहार नगरपालिका…

By Swatva

जिले में थम नहीं रहा अग्निकांड का सिलसिला, 25 बिगहा गेहूं फ़सल जलकर खाक

नवादा : जिले में अग्नि देव का नृत्य थमने का नहीं ले…

By Swatva

फर्जी अनुज्ञप्ति मामले में डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय जांच कमिटी 

-20 तक जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश नवादा : जिले के बहुचर्चित…

By Swatva
सम्राट, मोदी, नीतीश, मॉडल, बिहार, सीएम
देश-विदेश

शपथ के बाद बोले सम्राट-‘क्लियर रहिए…यहां नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलेगा’

बिहार के सीएम पद की शपथ लेने के फौरन बाद राज्य के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?