पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सत्ता के गलियारों में हलचल तेज है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने अगले कदम का ऐलान कर दिया है। बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने पटना में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इस निर्णय के साथ ही यह साफ हो गया है कि नई सरकार में सम्राट चौधरी भाजपा की ओर से सबसे प्रमुख चेहरा होंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की मौजूदगी में हुई बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगी। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब नई सरकार में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। माना जा रहा है कि वे उपमुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। सम्राट चौधरी को नेता चुनकर भाजपा ने बिहार के राजनीतिक समीकरणों, खासकर पिछड़ा और अति-पिछड़ा वर्ग को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है।
सम्राट चौधरी वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वे अपनी आक्रामक कार्यशैली और स्पष्ट वक्ता के रूप में जाने जाते हैं। सदन से लेकर सड़क तक उन्होंने विपक्षी दलों के खिलाफ मोर्चा संभाले रखा है, जिसका ईनाम पार्टी ने उन्हें इस बड़ी जिम्मेदारी के तौर पर दिया है। सम्राट चौधरी होंगे बिहार भाजपा विधायक दल के नेता, पार्टी ने जताया भरोसा।
नीतीश के इस्तीफे के बाद एक्शन में भाजपा: सम्राट चौधरी को सौंपी गई विधायक दल की कमान। सम्राट चौधरी का बढ़ा कद: भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए, नई सरकार में निभाएंगे बड़ी भूमिका। सम्राट चौधरी के साथ-साथ विजय कुमार सिन्हा को विधायक दल का उपनेता चुना गया है, जिससे यह स्पष्ट है कि भाजपा अपने अनुभवी चेहरों के साथ नई सरकार में मजबूती से कदम रख रही है।