पटना/साहिब : ” पटना साहिब महोत्सव ” मनाये जाने की पटना सिटी स्कूल मैदान में तैयारियों का अधिकारियों ने जायजा लिया।दो दिवसीय महोत्सव में ममता जोशी एवं अल्ताफ राजा की प्रस्तुति होगी।मंगल तालाब स्थित राजकीय उच्च विद्यालय पटना सिटी के खेल मैदान में मंगलवार और बुधवार को पटना साहिब महोत्सव का आयोजन किया गया है।पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित महोत्सव में पहले दिन मंगलवार को सूफी गायक ममता जोशी एवं बुधवार को कव्वाली गायक अल्ताफ राजा की प्रस्तुति होगी।हालांकि महोत्सव के पहले दिन उदघाटन सत्र के बाद गुरुवाणी,बिहार गौरव गान,भांगड़ा की प्रस्तुति के बाद हर्षप्रीत कौर तथा राजवीर सिंह की म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति होगी फिर अमित कुमार उर्फ अमित सिंह एमी सूफी कव्वाली और सुगम संगीत की प्रस्तुति देंगे। मगध संगीत संस्थान की ओर से लोक नृत्य की प्रस्तुति
होगी।बहीं 15 अप्रैल को लोक गायन स्वर आर्ट एवं कल्चर के द्वारा लोक गायिका रानी कुमारी की प्रस्तुति भजन,गिद्धा लोक नृत्य,सवेरा कला केंद्र के द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति के बाद लोक गायक विजय कुमार सोनी गीत पेश करेंगे।इसके बाद लोग गायक कमलेश कुमार अपनी प्रस्तुति देंगे। अंत में पार्श्व गायिका प्रिया मलिक और अल्ताफ राजा कव्वाली व गायन की प्रस्तुति देंगे।मेघा रानी ग्रूप और सुमित श्रीबाबा का गायन होगा।इसके लिए हुई तैयारियों का जायजा एसडीओ सत्यम सहाय, एडीएम,डीएसपी – 02,डॉ० गौरव कुमार व यातायात डीएसपी ने स्थल निरीक्षण किया।अधिकारियों ने बताया कि महोत्सव की तैयारी हो चुकी है।
एसडीओ सत्यम सहाय ने बताया कि मजिस्ट्रेट,पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है।यह विधि – व्यवस्था संधारण में कार्य करेंगे।वाहनों के पार्किग का स्थल भी चिह्नित किया गया है तथा इसके साथ ही महोत्सव में फूड स्टॉल भी लगेगा,जिसमें पटना सिटी की प्रसिद्ध व्यंजनों को रखा गया है।महोत्वस स्थल का निरीक्षण करते हुए एसडीओ सत्यम सहाय और डीएसपी डॉ० गौरव कुमार ने आवश्यक निर्देश दिया।अधिकारियों के निरीक्षण के बाद एसडीओ के कार्यालय कच्छ में एक बैठक भी किया गया,जिसमें महोत्सव की सफलता के लिए बनाई गई कमेटी के लोगों में प्रभाकर मिश्रा सहित अन्य भी शामिल हुए।
- सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट