नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार के नजामा मुहल्ले में इमामबाड़ा की भूमि पर अतिक्रमण कर भवन निर्माण से तनाव गहरा गया। स्थानीय लोगों ने सूचना अंचल अधिकारी व थानाध्यक्ष को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर फिलहाल भवन निर्माण पर रोक लगा दी है।
बताया जाता है कि फतेहपुर-अकबरपुर पथ पर बाजार से सटे नजामा मुहल्ले में पथ किनारे वर्षों से इमामबाड़ा बना है। मुहर्रम के मौके पर वहां ताजिया बैठाया जाता रहा है। इमामबाड़ा के अगल बगल चारों ओर परती भूमि है जहां पैकार इमामबाड़ा की परिक्रमा किया करते हैं।
बगल के ही मो. अशरफी व मो. सैफुल इस्लाम द्वारा परती भूमि का अतिक्रमण कर भवन निर्माण शुरू किया। लोगों ने आपत्ति जताई तो बातें खूनी संघर्ष तक पहुंच गई। तत्काल सूचना अंचल अधिकारी व थानाध्यक्ष को दी गयी। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फिलहाल भवन निर्माण पर रोक लगा दी। ऐसा किये जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
भईया जी की रिपोर्ट