नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरकोली स्थित बिहार-झारखंड सीमावर्ती समेकित जांच चौकी पर इंट्री माफियाओं व अधिकारियों की मिलीभगत की पोल तब खुल गई जब पटना से आए जीएसटी विभाग के वरीय अधिकारियों द्बारा चलाए गए 17 घंटे के विशेष जांच अभियान में 20 ट्रकों को जब्त कर लिया। इनमें से अधिकांश ट्रकों में कोयला व अन्य में लोहा सहित अन्य सामग्री लोड है।
बता दें जिले के वरीय पत्रकार रवीन्द्र नाथ भैया द्वारा सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब व अन्य माध्यमों से लगातार समेकित जांच केंद्र पर इंट्री माफियाओं व अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। बावजूद जिले के अधिकारियों द्वारा लाभ-शुभ के चक्कर में कार्रवाई तो दूर जांच तक कराना मुनासिब नहीं समझा।
आश्चर्य यह कि इंट्री माफियाओं का बजाप्ता नाम तक का खुलासा किया जा रहा था। बावजूद वैसे लोगों को हर प्रकार की छूट अधिकारियों ने दें रखी थी। कारण स्पष्ट था हर काम के लिए राशि का तय होना। अब जबकि पटना से आये अधिकारियों ने पोल खोली है बावजूद जिले के अधिकारियों की तंद्रा भंग होगी इसमें संदेह है।
भईया जी की रिपोर्ट