नवादा : जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन नगर के मशहूर भगत सिंह चौक पर किया गया, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रभाकर झा ने किया। पुतला दहन करने वाले कांग्रेस के दिग्गज व वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि भाजपा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष एवं दलित नेता आदरणीय मल्लिकार्जुन खडगे के खिलाफ घोर अभ्रद, निंदनीय एवं अमर्यादित टिप्पणी की गई।
इसी के आलोक में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा का पुतला गांधी स्कूल होते विजय बाजार और मेन रोड होते हुए नगर के चर्चित भगत सिंह चौक पर पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया था। पुतला दहन सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया।
प्रभाकर झा ने कहा डबल ईंजन की जन विरोधी कॉर्पोरेट घराना परस्त चमचा गिरी करने वाली केंद्र की सरकार और असम के क्रूर मुख्य मंत्री को देश और समाज के सामने माफी मांगनी चाहिए। जब तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष(सुप्रीम) महादलितों के सर्वमान्य नेता खड़गे साहब के खिलाफ किए गए अभ्रद टिपण्णी पर भाजपा सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगेगी कांग्रेस राष्ट्रीय स्तरीय संगठित आंदोलन का धाराप्रवाह भावी कार्यभार घोषित किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत
गांधी स्कूल के नजदीक से हुई जो प्रजातंत्र चौक से प्रसाद बिगहा होते भगत सिंह चौक पर पहुंच कर असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। हेमंत विश्वशर्मा माफ़ी मांगों, मोदी तुम शर्म करो, महादलितों का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। हेमंत, मोदी और शाह : मुर्दाबाद के गगन भेदी नारों से शहर चौतरफा गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम ने यह प्रमाणित कर दिया कि कांग्रेस पुनः जिऊ में नए और अपने पुराने तेवर में लौटने लगें हैं। नए नेतृत्व से आम जनता और कार्यकर्ता में नई उम्मीद की झलक दिखाई दे रही है। जनता की आशा अपेक्षा पर कितना खरा उतरेगी यह तो भविष्य के गर्भ में है।
भईया जी की रिपोर्ट