नवादा : राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने को ले पटना के डा. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लेने कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना हुआ। जिला राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो. मेराज खान के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों में सवार हजारों कार्यकर्ता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे।
जिलाध्यक्ष खान ने बताया कि बिहार में अल्पसंख्यक समुदाय की आश व आवाज राजद है। खासकर बिहार से नीतीश कुमार की विदाई के बाद तो आशाएं व अपेक्षाएं काफी बढ़ गयी है। ऐसे में राजद को मजबूती प्रदान करना हर अल्पसंख्यक समुदाय का पहला कर्तव्य मान कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना हुआ है।
उन्होंने बताया कि आश्चर्य यह कि इतनी बड़ी तायदाद में कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे इसका तनिक भी अहसास नहीं था। ऐसे कार्यकर्ताओं के लिए वाहन कम पड़ गये। वाहन के अभाव में हजारों कार्यकर्ताओं का जत्था रेलमार्ग से रवाना हुआ है। अभिनंदन समारोह में नवादा का स्थान प्रथम रहने की संभावना है।
भईया जी की रिपोर्ट