नवादा : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 3 एंड्रॉयड मोबाइल और कस्टमर डाटा बरामद हुआ। ये अपराधी रिलायंस फाइनेंस समेत अन्य कंपनियों के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे, वहीं फेसबुक पर फेक विज्ञापन डालकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।
इसी कार्रवाई के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 50,000 रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी नवीन सिंह को भी एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने वारिसलीगंज थाना मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर रंगदारी, हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं और उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 247/26 के तहत आईटी एक्ट और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू की है।
भईया जी की रिपोर्ट