नवादा : जिले के वारिसलीगंज के होनहार युवा आकाश कुमार ने SSC CGL परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए आयकर विभाग (Income Tax Department) में ऑफिस सुपरिंटेंडेंट (Office Superintendent) के पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश कुमार वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार मिथलेश कुमार के पुत्र हैं। जैसे ही उनके चयन की खबर गांव और शहर में पहुंची, बधाई देने वालों का तांता लग गया। आकाश की इस सफलता पर क्षेत्र के शिक्षाविद, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं पत्रकारों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिले के वरीय पत्रकार रवीन्द्र नाथ भैया, शिक्षाविद गोविंद जी तिवारी, मुखिया राजकुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, पेट्रोल पंप संचालक मुन्ना मेहता, पप्पू चौधरी, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय कुमार, पत्रकार अशोक कुमार, सुजीत कुमार, उमाशंकर पाठक, चंद्रमौली शर्मा, मनीष कमलिया, प्रदीप कुमार, सानु सिंह, संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं। आकाश कुमार की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे वारिसलीगंज क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
भईया जी की रिपोर्ट