नवादा : जी हां! जिले के अकबरपुर सह गोविंदपुर अंचल अधिकारी राज्यपाल से भी अपने आपको उपर मानते हैं? तभी तो बगैर नम्बर सरकारी वाहन से चलना अपनी शान समझते हैं। आमतौर पर हेलमेट लगाकर बाइक नहीं चलाने वालों का पुलिस व परिवहन विभाग प्रतिदिन चालान काट रही है लेकिन अकबरपुर अंचल अधिकारी के बगैर नम्बर वाहन पर सवार चुप्पी साध लेती है।
इसी को कहते हैं एक आंख में काजल, एक आंख में सुरमा। जिले में प्रतिदिन खासकर नगर में वाहन जांच अभियान चलाकर लाख दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है बावजूद इन्हें हाथ लगाने की हिम्मत किसी को है क्या? ऐसे में अगर कोई बड़ी दुर्घटना हो जाये तो इसका जिम्मेदार कौन? क्या सरकारी अधिकारियों को बगैर नम्बर वाहन पर चलने की छूट है क्या? अगर नहीं तो कार्रवाई क्यों नहीं?
भईया जी की रिपोर्ट