नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर न्यायालय के फरार गैर जमानतीय वारंटी व निलाम पत्र के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा संबंधित न्यायालय को भेज दिया। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अकबरपुर हाट पर से अर्जुन चौधरी पिता जनक के विरुद्ध न्यायालय ने दस माह पूर्व गैर जमानतीय वारंट जारी कर रखा था। तब से वह फरार चल रहा था। घर पहुंचने की मिली गुप्त सूचना के आलोक में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इसी प्रकार दादपुर गांव के राजेंद्र प्रसाद अकेला पिता जगदीश प्रसाद अकेला के विरुद्ध रजौली निलाम पत्र पदाधिकारी ने एक लाख 84 हजार 170 रुपए की वसूली के लिए वारंट जारी कर रखा था। राशि जमा नहीं करने के आरोप में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के हवाले कर दिया।
भईया जी की रिपोर्ट