By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

स्कूटी पर मरीज देख भड़के तेजस्वी, अस्पताल सिर्फ कमीशन के लिए…स्वास्थ्य विभाग को लगा ‘अमंगल’ दोष

Amit Dubey
Last updated: April 8, 2026 1:04 pm
By Amit Dubey 69 Views
Share
4 Min Read
SHARE

गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल से युवक द्वारा स्कूटी पर मरीज ढोने वाले वायरल हो रहे एक वीडियो का हवाला देते हुए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की NDA सरकार पर जमकर हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में तेजस्वी यादव ने कई गंभीर आरोप लगाए और बिहार के स्वास्थ्य विभाग को ‘नरक’ बताया। अपने पोस्ट के साथ तेजस्वी यादव ने स्कूटी पर युवक द्वारा अपनी बीमार दादी को ढोने का वीडियो भी शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक नौजवान अपनी बीमार दादी को स्कूटर पर बिठाकर अस्पताल से बाहर ले जाते हुए दिख रहा है, जबकि दादी को सांस लेने में बहुत ज्यादा तकलीफ हो रही थी। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक! बिहार के अस्पतालों में कहीं डॉक्टर नहीं, कहीं रूई नहीं-रूई है तो सुई नहीं, कहीं दवा नहीं, कहीं बेड नहीं… और अब हालत यह है कि अस्पताल में मरीज के लिए व्हील चेयर तक उपलब्ध नहीं है। मजबूरी में मरीज को कभी साईकिल, कभी चारपाई, कभी स्कूटर पर बैठाकर ले जाना पड़ रहा है।’

Contents
नरक बन चुका है स्वास्थ्य विभागरेफरल पॉइंट बन गए अस्पताल
- Advertisement -

नरक बन चुका है स्वास्थ्य विभाग

इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए तेजस्वी यादव ने आगे लिखा—’अमंगल सरकार में समूचे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो चुकी है। भाजपा-जदयू की सरकार बताए, जब अस्पताल में डॉक्टर नहीं, व्हील चेयर नहीं, दवा नहीं, इलाज की व्यवस्था नहीं, स्वास्थ्य कर्मी नहीं तो इसे अस्पताल कहा ही क्यों जाए? ईंट-गारे का ढांचा खड़ा कर फिर उसे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कह देने से स्वास्थ्य सेवा, सुविधा और व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होती है? ये बिल्डिंग इसलिए बनाते और बनवाये है कि इसमें मोटा कमीशन खा सके’। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिना डॉक्टरों, नर्सों और लैब टेक्निशियन की भर्ती के इन अस्पताल भवनों में सिर्फ कबूतर ही रहेंगे। एनडीए सरकार को गरीबों के दर्द से कोई मतलब नहीं है। क्योंकि इन्हें कुर्सी से मतलब है, भ्रष्टाचार से मतलब है, बिहार से नहीं।

रेफरल पॉइंट बन गए अस्पताल

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार के सरकारी अस्पताल अब मरीजों के इलाज के बजाय केवल रेफरल पॉइंट बन गए हैं। वहां से मरीजों को जानबूझकर निजी अस्पतालों और मेडिकल माफियाओं के हवाले कर दिया जाता है। तेजस्वी ने दावा किया कि स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उन्होंने 17 महीनों में जो सकारात्मक सुधार किए थे, वर्तमान सरकार ने उन सबको दरकिनार कर फिर से दलालों के हाथ में व्यवस्था सौंप दी है। उधर स्कूटी पर मरीज ढोने वाले युवक के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद न तो कोई डॉक्टर समय पर आया और न ही उनके इलाज के लिए कोई इंतजाम किया गया। हालात तब और भी ज्यादा शर्मनाक हो गए जब मरीज की हालत बिगड़ने पर उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए एक स्ट्रेचर तक नहीं मिल पाया। वही अस्पताल प्रशासन ने मामले से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उनके पास कोई स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं है। नतीजतन पूरी तरह से बेबस होकर पोते को अपनी दादी को स्कूटर पर बिठाकर एक निजी अस्पताल ले जाना पड़ा। अब इसी मामले को लेकर तेजस्वी ने बिहार सरकार पर जबर्दस्त निशाना साधा है।

 

- Advertisement -
TAGGED: 'अमंगल' दोष, अस्पताल, गया, तेजस्वी, भड़के, मरीज, मेडिकल कॉलेज, स्कूटी, स्वास्थ्य विभाग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सभी सब्जी दुकानदारों को सरकार उचित मुआवजा दे –माले
बिहारी समाज
आंगनबाड़ी केंद्रों का व्यापक रूप से किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
मलमास नेला मधुश्रवा के सफल आयोजन को लेकर तैयारी बैठक
बिहारी समाज
फसल कटनी प्रयोग का आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सभी सब्जी दुकानदारों को सरकार उचित मुआवजा दे –माले
बिहारी समाज
आंगनबाड़ी केंद्रों का व्यापक रूप से किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
मलमास नेला मधुश्रवा के सफल आयोजन को लेकर तैयारी बैठक
बिहारी समाज
फसल कटनी प्रयोग का आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

सभी सब्जी दुकानदारों को सरकार उचित मुआवजा दे –माले

अरवल - शहर तेलपा सब्जी बाजार में कल रात आग लगने से…

By Swatva

आंगनबाड़ी केंद्रों का व्यापक रूप से किया गया निरीक्षण

अरवल - समेकित बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों का व्यापक निरीक्षण…

By Swatva
बिहारी समाज

मलमास नेला मधुश्रवा के सफल आयोजन को लेकर तैयारी बैठक

नवादा : तेज जिला पदाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण आगामी मलमास…

By Swatva
बिहारी समाज

फसल कटनी प्रयोग का आयोजन

अरवल - जिला अन्तर्गत करपी प्रखंड के सकरी खुर्द पंचायत के मसूवाबाद…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?