नवादा : भारत स्काउट और गाइड नवादा में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पकरीबरावां रेवार में छः दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 6 किलोमीटर का हाइक का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य श्री मानव ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बच्चों को शुभकाना देते हुए उन्होंने कहा आज खोज चिन्ह के माध्यम से आपको अपना मंजिल पहुंचना है,पहले शिविर का आयोजन जंगलों में होता था जहां दिशा का भी पता नहीं रहता था ,ना कम्पास होती थी ,तो खोज के सहारे और छुपा हुआ मैसेज से ही अपने गंतव्य स्थान पर स्काउट और गाइड पहुंचते थे।
हमें विश्वास है कि आप मंजिल तक आसानी से पहुंचेगे। स्काउट मास्टर प्रशांत कुमार टिम मैनेजर,संदीप कुमार वर्मा,गाइड कैप्टन जागृति जसवाल,प्रियंका प्रधान,अखिलेंद्र कुमार तिवारी,के देख रेख में स्काउट प्रशिक्षण दे रहे ,संतु कुमार स्काउट मास्टर सह हिमालय उड बैज राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रशिक्षण दे रहे हैं ।
संतु कुमार ने रूट चार्ट बनाकर स्काउट और गाइड खोज चिन्ह बनाकर ,मैसेज छिपाकर रखना ,बच्चों मैसेज पढ़कर आगे बढ़ते रहना है,मैसेज में ,आपका यात्रा मंगल मय हो,आप अपने मंजिल के ओर हो,,आप एक सफल स्काउट गाइड हो,,तीर की दिशा में नल है पानी पीने योग्य है,, पंद्रह मिनट विश्राम करे।।आप अनुशासन में रहकर सड़क के बाई ओर चले। पैदल हाइक यात्रा नवोदय विद्यालय रेवार से शिव मंदिर अटारी पहुंचा।शिव मंदिर अटारी ग्राउंड में बच्चों ने बाइड गेम खेला,और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। बाल विवाह ,दहेज प्रथा, जल संरक्षण,,एकल यूज प्लास्टिक मुक्त का संदेश दिया जिसे स्थानीय लोगों ने खूब सराहा और भूरि भूरि प्रशंसा की।
प्रशिक्षण में अनुशासन,स्वावलंबन, चारित्रिक निर्माण,मार्च पास्ट ,कदम ताल,बीपी सिक्स व्यायाम,झंडा तोलन की जानकारी, रस्सी बांधने की जानकारी एवं गाठें,प्राथमिक सहायता,नियम प्रतिज्ञा,बायां हाथ मिलना,आंदोलन की जानकारी,अपने ब्लॉक की जानकारी,स्वच्छता अभियान,स्वच्छ भारत मिशन,मैसेंजर ऑफ पीस,झंडा गीत। मौके पर टोली नायक दिव्यांशु कुमार,रंजन कुमार,,इशिका राज, परी कुमारी, रिया राज, विद्या भारती, सुहानी कुमारी, अयनांश राज,प्रीतम कुमार ,सोनू कुमार,रविकांत कुमार सौरव कुमार ,शाश्वत चौधरी आदि मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट