By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बिजली की चिंगारी ने ढाया कहर, दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख

Swatva
Last updated: April 6, 2026 4:15 pm
By Swatva 131 Views
Share
2 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में अगलगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के मोसमा (वार्ड नंबर 12) का है, जहां बधार में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में तेज हवाओं के कारण देखते ही देखते दर्जनों किसानों की मेहनत की कमाई जलकर खाक हो गई। आग लगने का मुख्य कारण खेत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन से निकली चिंगारी को माना जा रहा है। फसल पूरी तरह सूखी होने और तेज हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। जैसे ही बधार से धुएं का गुबार और लपटें उठीं, किसानों में चीख-पुकार मच गई।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वारिसलीगंज थानाध्यक्ष और फायर ब्रिगेड को दी। हालांकि, जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती और आग पर काबू पाया जाता, तब तक आग की लपटों ने एक बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया था। दर्जनों एकड़ में खड़ी तैयार गेहूं की फसल राख के ढेर में बदल गई। इस भीषण अग्निकांड के बाद पीड़ित किसान पूरी तरह टूट चुके हैं। दाने-दाने को मोहताज हुए किसानों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत उचित मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि उनकी साल भर की पूंजी और मेहनत इस आग की भेंट चढ़ गई है।

हैरानी की बात यह है कि जिले में बीच-बीच में हो रही बूंदाबांदी के बावजूद अगलगी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सरकारी आंकड़ों और स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, जिले के हिसुआ, अकबरपुर और गोविंदपुर प्रखंड में अब तक लगभग 500 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने बिजली विभाग के रखरखाव और फायर ब्रिगेड की तत्परता पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: nawada khabar, Nawada news, नवादा, वारिसलीगंज नगर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

“सात निश्चय-3 के तहत जिले भर में जनसुनवाई का आयोजन, आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन”
बिहारी समाज
महज ब्याज के पैसों के लिए बहू और पोतों ने दादी को पीट-पीटकर मार डाला
बिहारी समाज
सिरदला मुखिया को बीडीओ का अल्टीमेटम, सरकारी सामग्री गबन के मामले में दर्ज होगी FIR
बिहारी समाज
महिला से मारपीट व लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार, अकबरपुर पुलिस की कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

“सात निश्चय-3 के तहत जिले भर में जनसुनवाई का आयोजन, आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन”
बिहारी समाज
महज ब्याज के पैसों के लिए बहू और पोतों ने दादी को पीट-पीटकर मार डाला
बिहारी समाज
सिरदला मुखिया को बीडीओ का अल्टीमेटम, सरकारी सामग्री गबन के मामले में दर्ज होगी FIR
बिहारी समाज
महिला से मारपीट व लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार, अकबरपुर पुलिस की कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

“सात निश्चय-3 के तहत जिले भर में जनसुनवाई का आयोजन, आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन”

नवादा : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन…

By Swatva

महज ब्याज के पैसों के लिए बहू और पोतों ने दादी को पीट-पीटकर मार डाला

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने…

By Swatva

सिरदला मुखिया को बीडीओ का अल्टीमेटम, सरकारी सामग्री गबन के मामले में दर्ज होगी FIR

नवादा : नवादा जिले के सिरदला प्रखंड में भ्रष्टाचार और पद के…

By Swatva

महिला से मारपीट व लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार, अकबरपुर पुलिस की कार्रवाई

नवादा : जिले की अकबरपुर थाना पुलिस ने तेलबदरो गांव में छापेमारी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?