नवादा : अखिल भारतीय सामान्य जाति संघर्ष मोर्चा की जिला शाखा ने यूजीसी (UGC) एक्ट के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की है। सोमवार को मोर्चा के सदस्यों ने नवादा सांसद विवेक ठाकुर के संसदीय कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध प्रकट किया और इस एक्ट को वापस लेने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष श्री बाबू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थक नारे लगाते हुए संसदीय कार्यालय पहुंचे।
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से मुलाकात कर यूजीसी एक्ट की खामियों को उजागर किया और मांग की कि वे इस जनविरोधी एक्ट को वापस कराने के लिए संसद में जोरदार तरीके से आवाज उठाएं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री बाबू ने कहा कि इस एक्ट से सामान्य वर्ग के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन स्वीकार करने के बाद सांसद विवेक ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि वे उनकी मांगों और चिंताओं को गंभीरता से लेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले को लेकर वे संसद के आगामी सत्र में अपनी बात रखेंगे और उचित मंच पर इस मुद्दे को उठाएंगे। इस अवसर पर मोर्चा के कई प्रमुख कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद थे।
भईया जी की रिपोर्ट