नवादा : भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने पूर्व मंत्री व उनकी धर्मपत्नी जदयू विधायक विभा देवी के नवादा सदर प्रखंड क्षेत्र के पथरा इंग्लिश आवास पहुंच मुलाकात की। उन्होंने उनके कनिष्ठ सुपुत्र अखिलेश यादव की असामयिक मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी तथा इसके लिए दोषी को हर हाल में सज़ा दिलाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि इलाज का अधिकार हर किसी को है चाहे वह गरीब हो या अमीर। इलाज के नाम पर चिकित्सकों द्वारा जानबूझकर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जीवन-मृत्यु भले ही भगवान के साथ में हो लेकिन प्रयास के बाद असमय मृत्यु को टाला जा सकता है।
उन्होंने दु:ख की इस असहनीय घड़ी में परिजनों को धैर्य के साथ काम लेने की नसीहत दी। उन्होंने महाभारत के अभिमन्यु की अपने ही परिजनों द्वारा की गयी हत्या का उदाहरण देते हुए कहा कि तब अर्जुन ने युद्ध छोड़ा तथा क्या? आप हिम्मत करके समाजसेवा करें एक नहीं हजारों अखिलेश आपके लिए अभिमन्यु बनकर तैयार है। मौके पर भारी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट