By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

भूमि सुधार अभियान नहीं रुकेगा, भूमि माफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई : उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा

Swatva
Last updated: April 4, 2026 5:55 pm
By Swatva 51 Views
Share
3 Min Read
SHARE

मुंगेर : राज्य के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि बिहार में भूमि सुधार अभियान हर हाल में जारी रहेगा और इसमें बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुंगेर के प्रेक्षा गृह में आयोजित भूमि सुधार जन–कल्याण संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भूमि विवाद केवल दो व्यक्तियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवारों और समाज में लंबे समय तक तनाव का कारण बनता है। इसलिए सरकार इन विवादों का स्थायी समाधान जमीन पर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जन–संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से अब तक 15 हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन्हें डिजिटल प्रणाली से दर्ज कर उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

- Advertisement -

उपमुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी या गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भूमि माफियाओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अंचल अधिकारियों को ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। प्रशासनिक अधिकारियों को भी सख्त संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि भूमि से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार, लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ईमानदार अधिकारियों को सम्मान मिलेगा, जबकि दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने हड़ताल और तालाबंदी जैसी प्रवृत्तियों को अराजकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि इससे आम जनता का काम प्रभावित होता है और बिहार अब ऐसे दौर से आगे बढ़ चुका है। अंत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को भूमि विवाद और अराजकता से मुक्त कर शांति, सौहार्द और विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने जनता से इस अभियान में सहयोग की अपील भी की। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विभागीय प्रधान सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी, एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे।

TAGGED: vijay kumar sinha, vijay sinha, विजय कुमार सिंहा, विजय सिन्हा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती महादंगल में भारत का दबदबा, जॉन्टी गुज्जर बने विजेता—विधायक अनंत सिंह ने किया सम्मानित
बिहारी समाज
फर्जी आधार, नेटवर्क, किशनगंज, भंडाफोड़, प्रिंसिपल, सरपंच, थंब क्लोन, मुहर, बरामद
किशनगंज में फर्जी आधार कार्ड नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रिंसिपल और सरपंच का थंब क्लोन व मुहर बरामद
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
गैस की डोर स्टेप डिलीवरी का जिला प्रशासन का दावा सफेद झूठ
बिहारी समाज
पेट्रोलियम विभाग की गाइडलाइन के बाद निर्देश जारी, गैस के अभाव में MDM बंद होने पर होगी कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती महादंगल में भारत का दबदबा, जॉन्टी गुज्जर बने विजेता—विधायक अनंत सिंह ने किया सम्मानित
बिहारी समाज
फर्जी आधार, नेटवर्क, किशनगंज, भंडाफोड़, प्रिंसिपल, सरपंच, थंब क्लोन, मुहर, बरामद
किशनगंज में फर्जी आधार कार्ड नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रिंसिपल और सरपंच का थंब क्लोन व मुहर बरामद
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
गैस की डोर स्टेप डिलीवरी का जिला प्रशासन का दावा सफेद झूठ
बिहारी समाज
पेट्रोलियम विभाग की गाइडलाइन के बाद निर्देश जारी, गैस के अभाव में MDM बंद होने पर होगी कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती महादंगल में भारत का दबदबा, जॉन्टी गुज्जर बने विजेता—विधायक अनंत सिंह ने किया सम्मानित

पटना/मोकामा : मोकामा के जद(यू) विधायक अनंत कुमार सिंह द्वारा उनके पैतृक…

By Swatva
फर्जी आधार, नेटवर्क, किशनगंज, भंडाफोड़, प्रिंसिपल, सरपंच, थंब क्लोन, मुहर, बरामद
अपराध

किशनगंज में फर्जी आधार कार्ड नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रिंसिपल और सरपंच का थंब क्लोन व मुहर बरामद

नेपाल और बांग्लादेश की सीमा से सटे बिहार के किशनगंज में पुलिस…

By Amit Dubey

गैस की डोर स्टेप डिलीवरी का जिला प्रशासन का दावा सफेद झूठ

नवादा : नवादा जिला प्रशासन जिस डोर स्टेप डिलीवरी को अपनी उपलब्धि…

By Swatva

पेट्रोलियम विभाग की गाइडलाइन के बाद निर्देश जारी, गैस के अभाव में MDM बंद होने पर होगी कार्रवाई

सिरदला (नवादा) | प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में मध्याह्न…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?