By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बीजेपी में निकलती है पर्ची, इंतजार कीजिए : CM चेहरे पर आनंद मोहन का बड़ा कटाक्ष

Swatva
Last updated: April 3, 2026 3:48 pm
By Swatva 43 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना/मुजफ्फरपुर : बिहार की राजनीति में ‘खरमास’ के बाद बड़े उलटफेर और नई सरकार के गठन की चर्चाएं जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं के नाम रेस में बताए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच, पूर्व सांसद आनंद मोहन ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने इन तमाम कयासों पर पानी फेरते हुए बीजेपी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनके कहने का सीधा मतलब था कि 2025 से 2030 फिर से नीतीश का नारा था तो भाजपा वाले बीच में ही क्यों सीएम पद के लिए पर्ची निकलना चाह रहे हैं।

- Advertisement -

दरअसल, गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे आनंद मोहन ने मीडिया के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा, “हमारे-आपके चाहने से कुछ नहीं होता। सब जानते हैं कि बीजेपी में मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं होती, वहां तो सीधे पर्ची निकलती है। अब किसके भाग्य की पर्ची निकलेगी, इसके लिए थोड़ा इंतजार कीजिए। उन्होंने जेडीयू और बीजेपी के बीच चल रही खींचतान पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि चुनाव में नारा “2025 से 2030 तक फिर से नीतीश” का था। तो फिर आखिर ऐसी कौन सी आफत आ गई कि बीच रास्ते में ही नेतृत्व बदलने की बात होने लगी?

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर यह फैसला किसी दबाव में लिया जा रहा है, तो इससे जेडीयू से ज्यादा भविष्य में बीजेपी को नुकसान होगा। पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वोट बैंक नीतीश कुमार के चेहरे की वजह से बीजेपी को मिलता रहा है। नीतीश को किनारे करने का मतलब है इस बड़े वोट बैंक को खो देना।

बता दें कि आनंद मोहन मुजफ्फरपुर के अहियापुर में हुए चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के सिलसिले में एसएसपी से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान उन्होंने बिहार की मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता पर अपनी बेबाक राय रखी। बिहार की राजनीति में मचे घमासान और सत्ता परिवर्तन की आहट के बीच पूर्व सांसद आनंद मोहन ने यह बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी है।

- Advertisement -
TAGGED: आनंद मोहन, जेडीयू, पटना, बीजेपी, मुजफ्फरपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

ई-शिक्षाकोष पर गलत हाजिरी पड़ी महंगी, 386 शिक्षकों को डीपीओ का शो-कॉज नोटिस
बिहारी समाज
वाम संगठन से जुड़े खेत मजदूर यूनियन की विचार गोष्ठी संपन्न
बिहारी समाज
दाखिल-खारिज, बहानेबाजी, नहीं चलेगी, डिप्टी CM, विजय सिन्हा
दाखिल-खारिज में बहानेबाजी नहीं चलेगी, डिप्टी CM विजय सिन्हा ने अफसरों को चेताया
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
नारायण केयर बाल पुनर्वास केंद्र में विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस आयोजित, थेरेपी से मुख्यधारा में लौट रहे विशेष बच्चे
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

ई-शिक्षाकोष पर गलत हाजिरी पड़ी महंगी, 386 शिक्षकों को डीपीओ का शो-कॉज नोटिस
बिहारी समाज
वाम संगठन से जुड़े खेत मजदूर यूनियन की विचार गोष्ठी संपन्न
बिहारी समाज
दाखिल-खारिज, बहानेबाजी, नहीं चलेगी, डिप्टी CM, विजय सिन्हा
दाखिल-खारिज में बहानेबाजी नहीं चलेगी, डिप्टी CM विजय सिन्हा ने अफसरों को चेताया
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
नारायण केयर बाल पुनर्वास केंद्र में विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस आयोजित, थेरेपी से मुख्यधारा में लौट रहे विशेष बच्चे
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

ई-शिक्षाकोष पर गलत हाजिरी पड़ी महंगी, 386 शिक्षकों को डीपीओ का शो-कॉज नोटिस

नवादा : जिले के सरकारी स्कूलों में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति…

By Swatva
बिहारी समाज

वाम संगठन से जुड़े खेत मजदूर यूनियन की विचार गोष्ठी संपन्न

नवादा : बिहार के चर्चित वाम संगठन से जुड़े बिहार राज्य खेत…

By Swatva
दाखिल-खारिज, बहानेबाजी, नहीं चलेगी, डिप्टी CM, विजय सिन्हा
बिहारी समाज

दाखिल-खारिज में बहानेबाजी नहीं चलेगी, डिप्टी CM विजय सिन्हा ने अफसरों को चेताया

बिहार में दाखिल-खारिज मामलों में होने वाले अनावश्यक विलंब को समाप्त करने…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

नारायण केयर बाल पुनर्वास केंद्र में विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस आयोजित, थेरेपी से मुख्यधारा में लौट रहे विशेष बच्चे

जमुहार (नवादा/रोहतास) : ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों को सही समय पर ऑक्यूपेशनल…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?