By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

किशनगंज स्टेशन पर आपस में भिड़ गए रेल अफसर, एक अधिकारी के कान का पर्दा फटा

Amit Dubey
Last updated: April 3, 2026 2:09 pm
By Amit Dubey 184 Views
Share
4 Min Read
हाथापाई, रेलवे, अफसर, किशनगंज, कान, पर्दा, फटा
SHARE

किशनगंज रेलवे स्टेशन से आज शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां स्टेशन परिसर की साफ-सफाई को लेकर दो रेलवे स्वास्थ्य निरीक्षकों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक आ पहुंची और दोनों के बीच सरेआम मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक रेल अफसर ने अपने साथी रेल अधिकारी को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि उसके कान का पर्दा ही फट गया। इस घटना के दौरान वहां यात्री और अन्य रेलकर्मी तमाशबीन बने रहे। जैसे ही इस झगड़े और मारपीट की खबर वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, पूरे रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। इस सारे घटनाक्रम की जांच का आदेश जारी किया गया है।

Contents
कहासुनी हाथापाई में बदली और जड़ दिया थप्पड़GRP थाने में शिकायत, मामले की जांच जारी
- Advertisement -

कहासुनी हाथापाई में बदली और जड़ दिया थप्पड़

जानकारी के अनुसार रेल अफसरों के बीच झगड़े की यह घटना किशनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में घटी। बताया जाता है कि आज शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य निरीक्षक बासुकीनाथ गुप्ता और उनके सहकर्मी लोकेश कुमार सिंह के बीच स्टेशन की सफाई की व्यवस्था को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों के बीच की बहस काफी उग्र हो गई और लोकेश कुमार सिंह ने बासुकीनाथ गुप्ता के कान पर कई जोरदार तमाचे जड़ दिए। थप्पड़ का वेग इतना तेज था कि बासुकीनाथ के एक कान से खून निकलने लगा। इसके बाद वहां अफरा—तफरी मच गई। तुरंत बासुकीनाथ गुप्ता को रेलवे अस्पताल ले जाकर उनका ईलाज शुरू कराया गया। फिलहाल रेलवे प्रशासन और जीआरपी दोनों ही अपने-अपने स्तर पर इस मामले की तहकीकात में जुटे हैं। खबर है कि रेलवे की जांच टीम ने दोनों पक्षों को आरोपी के ही कार्यालय में बुलाकर पूछताछ कर रही है। परंतु आरोपी के ऑफिस में ही जांच करने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं, जिस पर जांच अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

GRP थाने में शिकायत, मामले की जांच जारी

इधर मेडिकल के बाद पीड़ित रेलवे अधिकारी बासुकीनाथ गुप्ता ने इस हिंसक व्यवहार को लेकर अपने साथी रेल अफसर लोकेश कुमार सिंह के खिलाफ जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक मामले में औपचारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई है। फिलहाल पीड़ित अधिकारी न्याय के लिए आला अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं और अपनी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसबीच किशनगंज रेलवे स्टेशन पर अधिकारी के साथ हुई बदसलूकी की खबर मिलते ही नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे प्रशासन हरकत में आया और डिविजनल मेडिकल ऑफिसर डॉ. देवाशीष पाल अपनी विशेष टीम के साथ किशनगंज पहुंचे। मेडिकल टीम ने पीड़ित के कान की स्थिति की जांच की और पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर रही है। रेलवे प्रशासन और जीआरपी दोनों ही अपने-अपने स्तर पर इस मामले की तहकीकात में जुटे हैं। जबकि विवाद के केंद्र में रहे आरोपी लोकेश कुमार सिंह फिलहाल मीडिया के कैमरों से बचते नजर आ रहे और उन्होंने घटना को लेकर कोई भी सफाई देने से इनकार कर दिया है।

TAGGED: अफसर, कान, किशनगंज, पर्दा, फटा, रेलवे, हाथापाई
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अरवल पुलिस आम नागरिको की सुरक्षा सहायता एवम सेवा के लिए सदैव है प्रतिबद्ध -पुलिस अधीक्षक
बिहारी समाज
सहयोग शिविर का किया गया निरीक्षण,नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिशित करने का निर्देश
बिहारी समाज
जनता के द्वार पहुंची सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार : उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी
बिहारी समाज
प्रभारी मंत्री ने दिव्यांग जनों को उपलब्ध करायी ट्रायसिकल तो बच्चों को पोशाक
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अरवल पुलिस आम नागरिको की सुरक्षा सहायता एवम सेवा के लिए सदैव है प्रतिबद्ध -पुलिस अधीक्षक
बिहारी समाज
सहयोग शिविर का किया गया निरीक्षण,नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिशित करने का निर्देश
बिहारी समाज
जनता के द्वार पहुंची सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार : उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी
बिहारी समाज
प्रभारी मंत्री ने दिव्यांग जनों को उपलब्ध करायी ट्रायसिकल तो बच्चों को पोशाक
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अरवल पुलिस आम नागरिको की सुरक्षा सहायता एवम सेवा के लिए सदैव है प्रतिबद्ध -पुलिस अधीक्षक

अरवल - पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशन में अरवल जिला के सभी…

By Swatva
बिहारी समाज

सहयोग शिविर का किया गया निरीक्षण,नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिशित करने का निर्देश

अरवल - दीपक प्रकाश द्वारा अरवल जिला अंतर्गत आयोजित 'सहयोग शिविर के…

By Swatva
बिहारी समाज

जनता के द्वार पहुंची सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार : उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी

पटना। राज्य सरकार द्वारा “सबका सम्मान - जीवन आसान” संकल्प को धरातल…

By Swatva
बिहारी समाज

प्रभारी मंत्री ने दिव्यांग जनों को उपलब्ध करायी ट्रायसिकल तो बच्चों को पोशाक

नवादा : माननीय मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार-सह-नवादा जिला प्रभारी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?