नवादा : जिला व्यवहार न्यायालय का कार्य 06 अप्रैल से प्रातः कालीन होगा। इससे संबंधित आदेश जिला सत्र न्यायाधीश ने जारी किया है। अधिवक्ताओं को सूचना उपलब्ध करायी गयी है। जारी आदेश के अनुसार न्यायालय कार्य प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 01बजे तक संचालित होगा।
बता दें इसके दो वर्ष पूर्व तक न्यायालय कार्य प्रातः कालीन नहीं होता था। तब दो वर्ष पूर्व जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव संत शरण शर्मा के नेतृत्व में किये गए आंदोलन के बाद उनकी मांग को स्वीकार करते हुए प्रातः कालीन किया गया था। तब से इस वर्ष भी प्रातः कालीन से संबंधित आदेश निर्गत किया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट