By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी निगरानी : डीएम

Swatva
Last updated: April 1, 2026 4:06 pm
By Swatva 155 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था के संबंध में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के द्वारा जानकारी दी गयी कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूर्णतः सामान्य एवं पर्याप्त है। आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग, सतर्क एवं सक्रिय है। सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से गैस वितरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने का कोई भी प्रयास किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -

ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों, एजेंसियों अथवा संबंधित तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसी क्रम में प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राज कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि एचपीसीएल, बीपीसीएल एवं आईओसीएल के प्रबंधकों से प्राप्त अद्यतन सूचना के अनुसार जिले में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। 14.2 किलोग्राम श्रेणी के अंतर्गत एचपीसीएल के 2859, बीपीसीएल के 7037 तथा आईओसीएल के 1977 सिलेंडर उपलब्ध हैं, इस प्रकार कुल 11873 गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है। सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को डोर-स्टेप डिलीवरी के जरिए नियमित एवं निर्बाध आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आमजनों की सुविधा एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जहां प्रशिक्षित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06324-212122 पर आम नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। अब तक नियंत्रण कक्ष में कुल 218 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 192 शिकायतों का निष्पादन सफलतापूर्वक कर दिया गया है, जबकि शेष शिकायतों का निष्पादन प्रक्रियाधीन है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जमाखोरी एवं कालाबाजारी की रोकथाम के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों में धावा दलों का गठन किया गया है। इन धावा दलों में संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा संबंधित थाना के थानाध्यक्ष को शामिल किया गया है। इन धावा दलों द्वारा गैस एजेंसियों के गोदामों का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को आश्वस्त किया है कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है तथा सभी उपभोक्ताओं तक सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं आवश्यक होने पर नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। दूसरी ओर गैस उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन के दावे को सफेद झूठ करार देते हुए कहा कि कहीं डोर स्टेप डिलीवरी तो दूर गोविंदपुर इंडेन गैस एजेंसी संचालक द्वारा एक सप्ताह से गैस की आपूर्ति नहीं कर जिला प्रशासन के दावे को चुनौती दे रही है।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: एलपीजी गैस, कड़ी निगरानी, डीएम, प्रशासन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में अरवल जिला अंतर्गत…

By Swatva
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
अपराध

गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी

कैमूर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के स्थानांतरण नीति को…

By Swatva
बिहारी समाज

बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय

- लालू की सेहत का हवाला दे राबड़ी ने मांगी एक महीने…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?