नवादा : जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के धंधारी गांव के मुसहरी टोली के पास पुलिस ने पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद किया है। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि सुबह युवक का पेड़ से लटकता शव देखकर मुसहर टोली में सनसनी फ़ैल गयी। सूचना पुलिस को दी गयी।
सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ पहुंच शव को पेड़ से नीचे उतार साक्ष्य एकत्र कर पहचान कराया। शव का पहचान स्वर्गीय शरण सिंह के पुत्र राजेश कुमार उर्फ मंटू सिंह के रुप में हुई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
ग्रामीणों का मानना है कि मृतक की हत्या कर शव पेड़ से लटका आत्महत्या का रुप दिया गया। ऐसा इसलिए कि आमतौर पर आत्महत्या मामले में शव जमीन से कम आधा फीट भी उपर होना चाहिए लेकिन शव जमीन पर सटा शव पेड़ से लटका मिला था। इस बावत थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से किसी के विरुद्ध आवेदन नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आवेदन के आलोक में अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी।
भईया जी की रिपोर्ट