नवादा : जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा गुल, ऐय्याशी फूल की कहानियां पढ़ायी जा रही है। जाहिर है जब विद्यालयों में इस प्रकार की शिक्षा दी जा रही है तो वह सारा खेल होना स्वाभाविक है जिसकी इजाजत समाज नहीं देता। ऐसे में पुलिस की परेशानियां बढ़ती जा रही है।
ताज़ा मामला जिले के वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कठोकरी का बताया जा रहा है। जहां लड़के- लड़कियां एक साथ नाच गा रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है बावजूद अबतक मामले की जांच तक आरंभ नहीं हो सकी है।
बहरहाल मामला चाहे जो, जिस भी परिस्थिति में हो लेकिन सभ्य समाज इसकी इजाजत नहीं देता। आवश्यकता मामले की न केवल गहन जांच की है बल्कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने की है। गेंद जिला प्रशासन के पाले में है। परिणाम का इंतजार हर किसी सभ्य नागरिक को है।
भईया जी की रिपोर्ट