By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जोधपुर में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ के समर्थन में पत्रकारों का उग्र प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Swatva
Last updated: March 31, 2026 8:31 am
By Swatva 54 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना/जोधपुर : इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ के समर्थन में जोधपुर में पत्रकारों का व्यापक और उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में जुटे पत्रकारों ने जैसलमेर जिला प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

- Advertisement -

पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने जोधपुर के कार्यवाहक संभागीय आयुक्त गौरव अग्रवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जैसलमेर स्थित राठौड़ के प्रतिष्ठान “स्वाद रेस्टोरेंट” पर प्रशासन द्वारा एकतरफा और मनमानी कार्रवाई की गई है।

बताया गया कि उपेंद्र सिंह राठौड़ पिछले लगभग 22 वर्षों से विधिवत अनुमति के साथ रेस्टोरेंट का संचालन कर रहे थे और सभी नियमों का पालन करते रहे हैं। इसके बावजूद नवंबर 2025 में बिना किसी लिखित आदेश के मात्र मौखिक रूप से तीन दिनों के भीतर प्रतिष्ठान खाली करने का निर्देश दिया गया, जिसे पत्रकार संगठनों ने असंवैधानिक करार दिया।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि न्यायालय से स्थगन आदेश मिलने के बावजूद प्रशासनिक कार्रवाई जारी रही। 23 दिसंबर को गैस सिलेंडर जब्त करने, किचन सील करने, लाइसेंस नवीनीकरण रोकने और ग्राहकों को हतोत्साहित करने जैसे कदम उठाए गए। इसके बाद 18 फरवरी को सीजिंग और 17 मार्च को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से रेस्टोरेंट के ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे लगभग सवा करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

- Advertisement -

पत्रकारों ने इस कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताते हुए कहा कि यह एक स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकार की आवाज दबाने का प्रयास है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।ज्ञापन में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और उपेंद्र सिंह राठौड़ को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई कराने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो 29 मार्च को जयपुर में प्रदेशव्यापी बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार से निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय की उम्मीद है, ताकि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर आईएफडब्ल्यूजे की जोधपुर इकाई के सलाहकार नंदू शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गोड़, संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करणोत, जोधपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय अस्थाना, सचिव शिव प्रकाश पुरोहित सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

- Advertisement -

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

TAGGED: उपेंद्र सिंह राठौड़, जोधपुर, वरिष्ठ पत्रकार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

स्कूल में अश्लील वीडियो देखता था कंप्यूटर शिक्षक, छात्राओं से बदसलूकी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
बिहारी समाज
प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ा ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम, खाली कुर्सियां चिढ़ाती रहीं व्यवस्था का मुंह
बिहारी समाज
अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत जिला स्तरीयज सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक
बिहारी समाज
युवा के हाथ सौंपी जिला कांग्रेस की कमान, मंटन का स्थान लेंगे प्रभाकर झा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

स्कूल में अश्लील वीडियो देखता था कंप्यूटर शिक्षक, छात्राओं से बदसलूकी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
बिहारी समाज
प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ा ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम, खाली कुर्सियां चिढ़ाती रहीं व्यवस्था का मुंह
बिहारी समाज
अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत जिला स्तरीयज सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक
बिहारी समाज
युवा के हाथ सौंपी जिला कांग्रेस की कमान, मंटन का स्थान लेंगे प्रभाकर झा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

स्कूल में अश्लील वीडियो देखता था कंप्यूटर शिक्षक, छात्राओं से बदसलूकी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

मुजफ्फरपुर । बिहार की शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक गंभीर…

By Swatva
बिहारी समाज

प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ा ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम, खाली कुर्सियां चिढ़ाती रहीं व्यवस्था का मुंह

बाढ़ (पटना) ।। सत्यनारायण चतुर्वेदी ।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कर्मभूमि और…

By Swatva
बिहारी समाज

अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत जिला स्तरीयज सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

नवादा : जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में…

By Swatva
बिहारी समाज

युवा के हाथ सौंपी जिला कांग्रेस की कमान, मंटन का स्थान लेंगे प्रभाकर झा

नवादा : जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नयी नियुक्ति की गयी है।…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?